Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : उत्कृष्ट विद्यालय के लिए 210 विद्यार्थियों ने जमा किए आवेदन समेत 3 खबरें

पहली बार शुरू होगी सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई, हर कक्षा में 40-40 छात्रों का होगा नामांकन 19 मई को होगी प्रवेश परीक्षा, 21 मई से शुरू होगा नामांकन Hazaribagh : राज्य सरकार ने हजारीबाग जिले के उत्कृष्ट विद्यालय घोषणा कर दी है. इसके लिए अब नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. हजारीबाग जिला स्कूल भी उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में शामिल है. जहां अब सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होगी. 12 मई तक 210 फॉर्म छात्रों ने लिया है. वहीं कक्षा छह के लिए 34, सातवां के लिए 14, आठवां के लिए 13 और नौवीं कक्षा के लिए 20 फॉर्म विद्यालय में जमा भी किए जा चुके हैं. हर कक्षा में 40-40 छात्रों का नामांकन होगा. 19 मई को प्रवेश परीक्षा होगी और 21 मई से नामांकन शुरू होगा.स्कूल प्रबंधन चाहता है कि अधिक से अधिक छात्र- छात्राओं का प्रवेश हो, ऐसे में स्कूल के बाहर लाउडस्पीकर की मदद से जानकारी भी दी जा रही है. स्कूल में हेल्पडेस्क भी बनाया गया है. वहां विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीबीएसई पाठ्यक्रम की पढ़ाई नामांकन के नियमों आदि की जानकारी भी दी जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssss-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dav-public-school-sreejita-maity-became-school-topper-in-cbse-10th-examination/">बहरागोड़ा

 : डीएवी पब्लिक स्कूल : सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सृजीता माइती बनी स्कूल टॉपर

सीबीएसई पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाई होगी

स्कूल के प्रभारी प्राचार्य डॉ विजय कुमार सिंह बताते हैं कि पहले यह प्लस टू स्कूल था. लेकिन उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में आने के बाद छठी कक्षा से पढ़ाई होगी और इस बार सीबीएसई पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाई होगी. इस कारण छठी से नौवीं कक्षा तक प्रवेश लिया जा रहा है. नौवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन होता है और वही छात्र दसवीं में जाते हैं. यही प्रक्रिया 11वीं और 12वीं के लिए होती है. अब तक छात्रों में अपेक्षाकृत कम उत्साह देखने को मिल रहा है.. प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इस योजना का लाभ छात्रों को लेना चाहिए. प्राइवेट स्कूल में गरीब के बच्चे सीबीएसई पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाई नहीं कर पाते थे. लेकिन अब वैसे छात्र भी सीबीएसई स्तर की पढ़ाई कर पाएंगे. इससे उनकी प्रतिभा पहले से बेहतर निखर पाएगी. सीबीएसई पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने के लिए वे लोग भी उत्साहित है. वहीं उन्होंने आम लोगों से अपील भी की है अधिक से अधिक छात्र इस योजना का लाभ लें. दूसरी खबर

दसवीं की विद्या केसरी बनीं डीएवी बरही की टॉपर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvv.jpg"

alt="" width="600" height="500" /> Barhi : सीबीएसई दसवीं और बारहवीं में डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के परीक्षार्थियों ने शत प्रतिशत बाजी मारी. जानकारी के अनुसार विद्यालय से दसवीं में कुल 211 विद्यार्थी शामिल हुए थे. दसवीं में विद्या केसरी 96.8% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनीं. वहीं आयुष कुमार 95.8, अमन आर्य 95.6, ईशान कश्यप और ओम कुमार 95.2, सुजल कुमार गुप्ता 94.4, विधि सिंह व गौरव राज 94.2, अमर कुमार व प्रिंस कुमार 93, संजीवनी शेखर 92.4, यूनिक कुमार सिंह 91.8, प्रिया कुमारी 91.6, सृष्टि श्रेया 90.8 और स्वाति कुमारी, आदर्श राज व प्रियांशु कुमार 90.6 फीसदी अंक लाकर शीर्ष पर रहे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-memorandum-submitted-by-public-servants-to-minister-and-mlas/">हजारीबाग

: जनसेवकों ने मंत्री और विधायकों को सौंपा ज्ञापन समेत 3 खबरें

अल्तमश रजा 12वीं विज्ञान में डीएवी बरही टॉपर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/aaaa-10.jpg"

alt="" width="600" height="500" /> वहीं 12वीं में विज्ञान संकाय के मो अल्तमश रजा 93.4, आर्यन टोप्पो 86.6, रौशन आलम 86 फीसदी , कॉमर्स संकाय में मोनिता केसरी 90.2,आभा सिंह 89.6 , अंकित कुमार केसरी व शिखा कुमारी 82 फीसदी प्राप्त कर क्रमश प्रथम अंक लगा क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं को उनके सफल मेहनत के लिए बधाई दी. तीसरी खबर

सीबीएसई 10वीं में पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज का शानदार परिणाम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/cccc-6.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Barkattha : बरकट्ठा के कपका में संचालित पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में विद्यार्थियों का शानदार परिणाम रहा. नेहा कुमारी, रानी कुमारी, सुनील ठाकुर, अनिल कुमार, श्रवण कुमार, संतोष मंडल, सोनू यादव और संदीप यादव ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया. सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थान के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद, प्राचार्य दिनेश कुमार भारती, प्रबंधक निदेशक वीरेंद्र प्रसाद और प्रबंधक राजेश कुमार यादव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही