Search

 
 
 

हजारीबाग : 249 दिव्यांगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, बांटी गई ट्राई साइकिल समेत 2 खबरें

 
समाहरणालय में दिव्यांगजनों के लिए चलंत न्यायालय सह जागरुकता शिविर का आयोजन Hazaribagh : महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए चलंत न्यायालय सह जागरुकता शिविर का आयोजन राज्य निःशक्तता आयुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय भवन परिसर में किया गया. इसमें 249 दिव्यांगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. वहीं कई दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, वैशाखी समेत कई उपकरण दिए गए. जिले के दिव्यांगजनों की समस्याओं की सुनवाई तथा समाधान के लिए चलंत न्यायालय कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें योजना का लाभ दिया गया. मौके पर राज्य निःशक्तता आयुक्त ने बताया कि न्यायालय का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्या का समाधान करना एवं सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है. राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जाती हैं, लेकिन जागरुकता की कमी के कारण योग्य लाभुक इसका लाभ नहीं ले पाते. इसलिए उन लाभुकों के लिए चलंत न्यायालय का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें :राज्यपाल">https://lagatar.in/banna-gupta-met-the-governor/">राज्यपाल

से मिले बनना गुप्ता

इन दिव्यांगों को मिले उपकरण

शिविर में राज्य निःशक्तता आयुक्त ने दारू स्थित घाघरा मेढ़कुरी के अफरोज अंसारी और शैक्या कुमार को ट्राई साइकिल दी. वहीं चुरचू के संतोष करमालीऔर बरकट्ठा स्थित कपका के राजेन्द्र तुरी को वैशाखी दी गई. इस अवसर पर 50 शारीरिक रूप से दिव्यांग, छह मानसिक, 22 ईएनटी और 10 नेत्र से दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र देने के लिए मेडिकल बोर्ड की ओर से चिह्नित किया गया.

समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

दिव्यांगजनों ने राज्य निःशक्तता आयुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्या को रखा, जिन्हें जांचोपरांत निराकरण करने का आश्वासन दिया गया. दिव्यांगों की सुविधा के लिए परिसर में आठ स्टॉल लगाए गए थे. इसमें दिव्यांग पेंशन, यूडीआईडी कार्ड, मेडिकल बोर्ड, आधार कार्ड, दिव्यांग यंत्र या उपकरण, दिव्यांग छात्रवृत्ति, पूछताछ केन्द्र एवं पंजीयन स्टॉल शामिल थे. इस कार्यक्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय,डीडीसी प्रेरणा दीक्षित सहित 2020 एवं 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु आईएएस मुख्य रूप से उपस्थित थे. दूसरी खबर

हजारीबाग में जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/subrato-24_767-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> Hazaribagh : कर्जन स्टेडियम में पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा एवं जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारा उड़ा कर किया. प्रतियोगिता का आयोजन कर्जन स्टेडियम एवं न्यू स्टेडियम नियर संत कोलंबा में किया जा रहा है. इसमें प्रखंड स्तर के आयु वर्ग अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक तथा अंडर-17 बालिका वर्ग के विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी प्रमंडल स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग में 28 से 31 जुलाई तक होगा. इसमें हजारीबाग प्रमंडल के सात जिलों के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें :राज्यपाल">https://lagatar.in/army-officers-met-the-governor/">राज्यपाल

से मिले सेना के अधिकारी

पहले दिन हुए छह मैच

अंडर 17 बालक वर्ग में पहला मुकाबला दारू प्रखंड बनाम कटकमदाग के बीच हुआ, जिसमें दारू प्रखंड 4 -0 से विजयी हुआ. दूसरा मुकाबला टाटीझरिया बनाम कटकमसांडी के बीच हुआ, जिसमें कटकमसांडी ने 3-0 से जीत दर्ज की. तीसरा मुकाबला बरकट्ठा प्रखंड बनाम बड़कागांव प्रखंड के बीच हुआ, इसमें बरकट्ठा प्रखंड 3-0 से विजयी हुआ. वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में पहला मुकाबला चूरचू बनाम इचाक के बीच हुआ, जिसमें चुरचू 6-5 से विजयी हुआ. दूसरा मुकाबला कटकमदाग बनाम दारू के बीच हुआ, जिसमें कटकमदाग 1-0 से विजयी हुआ. तीसरा मुकाबला कटकमसांडी बनाम टाटीझरिया के बीच हुआ, जिसमें कटकमसांडी 3-0 से विजयी हुआ. अंडर-17 बालिका वर्ग के सभी मैच 25 जुलाई को खेले जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही