Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 25 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट, समाजसेवी ने बताया 95 यूनिट, लोग पूछ रहे सवाल झूठा कौन?

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : रमजान के आगमन की खुशी में हजारीबाग के समाजसेवी बाबर कुरैशी ने गुरुवार को सरदार रोड इस्तित खानकाह मैरेज हॉल सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. जिसमें मात्र 25 यूनिट ब्लड संग्रह हुआ. मगर झूठी वाहवाही लुटने के लिए बाबर कुरैशी ने झूठी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रक्तदान किया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन में हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी भी पहुंचे और बाबर कुरैशी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना भी की. रक्तदान शिविर का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी, समाजसेवी बाबर कुरैशी की मां, जेडीयू के राकेश गुप्ता, खुद बाबर कुरैशी ने फीता काटकर किया गया था. रक्तदान शिविर में रक्त लेने पहुंचे निर्मल जैन ने भी बाबर कुरैशी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की सहराना की थी. मगर 95 यूनिट ब्लड डोनेट होने की खबर अखबार में छपते ही ब्लड बैंक के अधिकारियों और कर्मियों में खलबली मच गई. ब्लड बैंक का कहना है कि उनके पास मात्र 25 यूनिट ही ब्लड आया है. अब आमजन ब्लड बैंक से पूछ रहा है कि ब्लड बैंक में 25 या 95 यूनिट ब्लड आया था. अगर 95 यूनिट आया था तो बाकी के ब्लड कहां गये. आमजन उच्च अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समाजसेवी झूठ बोल रहे हैं ब्लड बैंक में गोलमाल किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए.

आमजन ने कहा- समाज के लिए कर रहे अच्छा काम मगर झूठ बोलना गलत

समाज के लोगों का कहना है कि बाबर कुरैशी समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, पर झूठ फैलाना गलत बात है. दरअसल 2 मार्च को एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था. जिसमें 130 यूनिट ब्लड संग्रह हुए थे. इसके बाद बाबर कुरैशी ने गुरुवार को एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया, मगर इसमें सिर्फ 25 यूनिट ही रक्त संग्रह हुआ. वाहवाही लुटने के चक्कर में 95 यूनिट ब्लड डोनेट होने की विज्ञप्ति जारी कर दी और अखबार में भी खबर छप गई. इसके बाद से लोग सवाल उठा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पांचवा">https://lagatar.in/fifth-test-india-took-hold-in-the-match-rohit-gill-scored-centuries-sarfaraz-and-padikkal-also-shone/">पांचवा

टेस्ट : मैच में भारत ने बनायी पकड़, रोहित-गिल ने जमाये शतक, सरफराज और पडिक्कल भी चमके  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही