Search

 
 
 

Hazaribagh : सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के 1 वर्ष पूरे, 250 कार्यकर्ता हुए सम्मानित

Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल के सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक साल पूरे होने पर शनिवार को प्रथम वर्षगांठ सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह समारोह डाक बंगला चौक स्थित होटल पैराडाइज रिसॉर्ट में हुआ. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता शामिल हुए.
 

Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल के सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक साल पूरे होने पर शनिवार को प्रथम वर्षगांठ सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह समारोह डाक बंगला चौक स्थित होटल पैराडाइज रिसॉर्ट में हुआ. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता शामिल हुए.


इस दौरान अभियान की एक वर्ष की यात्रा पर आधारित लघु वीडियो एलईडी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. पिछले एक वर्ष में 70 जत्थों के माध्यम से करीब 5000 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को काशी, प्रयागराज, विंध्याचल और अयोध्या का तीर्थ दर्शन कराया गया. इस अभियान से जुड़े 250 से अधिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को सम्मानित किया गया.


सांसद ने अभियान के विस्तार की घोषणा करते हुए एक नई बस जोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि सावन में यह बस पहले देवघर जाने वाले कांवरियों की सेवा करेगी, इसके बाद फिर से अभियान में शामिल होगी.


मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने अभियान को सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का उदाहरण बताया. वहीं, सांसद ने कहा कि यह अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से संचालित जनसेवा का प्रयास है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा. अन्य वक्ताओं ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया.


सम्मान समारोह में मंच संचालन भाजपा नेता सुमन कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने किया. उक्त अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के नेता, कार्यकर्ता, सांसद प्रतिनिधिगण और सांसद मनीष जायसवाल के शुभचिंतक सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही