Search

 
 
 

हजारीबाग : प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार की बैठक में परमिट नवीकरण के 26 मामले निष्पादित समेत 2 खबरें

 
Hazaribagh: उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, हजारीबाग की बैठक मंगलवार को आयुक्त सह अध्यक्ष, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभागार कक्ष में हुई. अध्यक्षता प्रमंडल आयुक्त सुमन कैथरिन किस्पोट्टा ने की. इस दौरान सरकार की ओर से निर्धारित मार्गों पर वातानुकूलित डीलक्स बस सेवा, सवारी परमिट नवीकरण, समय सारणी संशोधन एवं सवारी परमिट प्रतिहस्ताक्षर आदि से संबंधित आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही पूर्व प्राधिकार की बैठक में लंबित मामलों पर भी आयुक्त ने विचार कर निराकरण किया. परमिट से संबंधित कुल 24 कार्यावाली थे, जिसमें कुछ मामलों पर विचार किया गया और शेष पर बुधवार की बैठक में समीक्षा की जाएगी. इनमें परमिट नवीकरण से संबंधित 26, परमिट प्रतिहस्ताक्षर के 12, परमिट प्रतिहस्ताक्षर नवीकरण के पांच और वातानुकूलित डीलक्स बस सेवा के 25 मामलों के निष्पादन करने का आदेश निर्गत किया गया. प्राधिकार की ओर से बैठक में प्रमंडल अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के यात्री वाहनों से संबंधित परमिट, समय एवं अन्य कार्यों का निष्पादन किया गया. बैठक में उप परिवहन आयुक्त सह सचिव उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार रवि राज शर्मा उपस्थित थे. वहीं सरकार से नामित मंटू यादव और शहनवाज अंसारी ने प्राधिकार सदस्य के रूप में बैठक में भाग लिया. इसे भी पढ़ें :जन">https://lagatar.in/respecting-public-sentiments-is-the-biggest-responsibility-of-a-public-representative-mithilesh-thakur/">जन

भावनाओं की कद्र करना जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मिथिलेश ठाकुर
दूसरी खबर

कंटेनर में आग, बाल-बाल बचे चालक-उपचालक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/tttt-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chauparaan: दनुआ घाटी में हथिया बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को एक कंटेनर में अचानक आग लग गई. जब तक ट्रक को रोका जाता, तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं. चालक और उपचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई. कंटेनर (जीजे 27 एक्स 9667) इंदौर से कोलकाता दवाइयां ले कर जा रहा था. इसी क्रम में उसमें अचानक आग लग गई. जब तक कंटेनर को रोका जाता, तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं. ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया था. आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं सूचना पर प्रशासन ने तुरंत फायर बिग्रेड की टीम को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-more-than-60-cos-replaced/">रांची

: बदले गए 60 से ज्यादा CO
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही