Search

हजारीबाग : यौन शोषण के आरोपी को भेजा गया जेल समेत 3 अहम खबरें

Barhi : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में पंकज कुमार दास पिता : वीरेंद्र कुमार दास को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पीड़िता के लिखित आवेदन पर किया गया. आरोपी कोडरमा स्थित तिलैया के असना इन्दवा का रहने वाला है. उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 और 364 के तहत बरही थाना कांड संख्या 261/23 दिनांक 06/06/23 दर्ज किया गया है. दूसरी खबर

जमीन पर मकान बनाने से रोका, न्याय की लगाई गुहार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/mmmm-6.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Barhi : बरही बधिया जवाड़ निवासी मकबूल आलम ने थाने में आवेदन देकर अपनी ही जमीन पर कार्य करवाने से रोकने व थाने में झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया है. आवेदन में बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1980 में जमीन खरीदी थी. उस पर वे लोग वर्षों से घर बनाकर रह रहे थे. मकान जर्जर हो जाने के कारण उसे तोड़कर नया बनाने का काम किया जा रहा था. लेकिन उनके गांव के छत्रु महतो ने उनकी जमीन पर अपना हक बताते हुए जबरन काम करने से मना कर दिया और उनके खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी कर दी. आवेदन के आलोक में थाना पुलिस ने काम बंद करा दिया. मामले के संबंध में शिकायतकर्ता ने बताया कि निर्माण स्थल का खाता नंबर 52 प्लॉट नंबर 556 जो 45 डिसमिल का था, उसमें आधा उनका हिस्सा है. परंतु उनकी मर्जी के बिना ही जमीन खरीद ली गई, जो अवैध है. पूर्व मुखिया टेकलाल यादव ने बताया कि दोनो पक्षों में वार्ता हो गई है, शीघ्र ही फैसला कर मामले का निष्पादन कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-the-woman-who-was-chased-away-from-her-in-laws-house-was-found-unconscious/">गोड्डा

: ससुराल से प्रताड़ित कर भगाई गई महिला बेहोशी की हालत मिली
तीसरी खबर

गैलेक्सी हाईस्कूल में लोगों ने साहसिक कारनामों के रोमांच का उठाया लुत्फ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-11-533x400.jpg"

alt="" width="533" height="400" /> दो दिवसीय एडवेंचर कैंप का समापन, राज्यभर के 200 प्रतिभागियों ने लिया भाग न्यू हॉरइजन एडवेंचर कंपनी स्विट्जरलैंड के प्रशिक्षकों के निर्देशन में लगा एडवेंचर कैंप Hazaribagh : हजारीबाग के पबरा रोड अलगडीहा स्थित गैलेक्सी हाई स्कूल परिसर में आयोजित दो दिवसीय एडवेंचर कैंप का समापन हो गया. इसमें लोगों ने दो दिनों तक प्रतिभागियों के एडवेंचर इंवेट्स का लुत्फ उठाया. इसमें राज्यभर के करीब 200 प्रतिभागी शामिल हुए. इसमें पांच वर्ष के बच्चों से लेकर 60 साल तक के बुजुर्गों ने एक-से-बढ़कर एक साहसिक कारनामों का प्रदर्शन किया.

साहसिक कारनामों का प्रदर्शन

न्यू हॉरइजन एडवेंचर कंपनी स्विट्जरलैंड के प्रशिक्षकों के निर्देशन में एडवेंचर कैंप में हॉट एयर बैलून, टायरोलिन ट्रैवरस, रैपलिंग, फ्लाइंग फॉक्स, ब्लैक लाइन, जुमैरिंग, हाई रोप ब्रिज, चैलेंज कोर्स, डबल रोप ब्रिज, बोन फायर, बॉडी जॉर्ब, ट्रस्ट फॉल, टग वार, टीम बिल्डिंग, टार्जन स्विंग, रोप क्लाइंबिंग, मंकी करॉल सहित अन्य इवेंट आयोजित किए किये गए. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sindris-woman-accused-two-youths-of-assault-and-molestation/">धनबाद

: सिंदरी की महिला ने दो युवकों पर लगाया मारपीट व छेड़खानी का आरोप

यादगार व आनंददायी रहा इवेंट : प्रतिभागी

स्कूल के निदेशक चांद अंसारी व मो. इजहार अंसारी ने बताया कि एडवेंचर कैंप को लेकर प्रतिभागियों के बीच एक अलग ही रोमांच देखने को मिला. प्रतिभागियों ने बताया कि इस एडवेंचर कैंप में काफी कुछ सीखने को मिला. साथ ही यह इवेंट उनके लिए यादगार व आनंददायी रहा. आरोग्यम अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद ने सर्टिफिकेट और मेडल देकर प्रतिभागियों की हौसला आफजाई की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//