Search

 
 
 

हजारीबाग : 30 जून से फैशन शो एवं विशेष प्रदर्शनी समेत 3 खबरें

 
Hazaribagh: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन, जीतो लेडीज विंग हजारीबाग की ओर से जैन भवन बड़ा बाजार में दो दिवसीय फैशन शो और विशेष प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन 30 जून और एक जुलाई को होगा. आयोजन में विभिन्न परिधानों, फैशन, ज्वेलरी, गेम्स, फन फूड स्टॉल, लाइफ स्टाइल आदि प्रदर्शनी समेत 33 स्टॉल लगेंगे. जीतो शो की अध्यक्षा दीपिका जैन अजमेरा, सचिव अंतिमा पाटनी व पूरी टीम ने कहा कि प्रदर्शनी को भव्य रूप दिया जा रहा है. इसमें जमशेदपुर, रांची, रामगढ़, कोलकाता एवं अन्य स्थानों से लोग आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatras-chamari-ram-and-his-wife-donated-their-bodies/">चतरा

के चमारी राम व उनकी पत्नी ने किया देहदान

कार्यक्रम को बेहतर बनाने की कोशिश

इस कार्यक्रम में सहयोगी सौरभ जैन पाटोदी, टोनी जैन छाबड़ा, विजय जैन लुहाड़िया व डॉ आकाश हांडा ने भी अपनी बातों को रखा. लेडीज विंग की शिल्पी जैन ने बताया कि प्रीति हर्ष अजमेरा, राजेश शुभम जैन, विकास कुमार, सुरभि जैन भी इस कार्यक्रम में सहयोगी हैं. इस आयोजन की संयोजिका श्वेता बड़जात्या व रश्मि अजमेरा हैं. कोषाध्यक्ष रजनी जैन विनायका ने भी कार्यक्रम को बेहतर बनाने का विश्वास दिलाया. दूसरी खबर

मौसीबाड़ी से भाई-बहन के साथ घर लौटे भगवान जगन्नाथ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jjjj-31.jpg"

alt="" width="699" height="340" /> इस वर्ष रथ से नहीं वाहन से मुख्य मंदिर लाए गए भगवान Daru : हजारीबाग बगोदर पथ पर केसुरा मौसीबाड़ी से बुधवार को भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलराम व बहन सुभद्रा के साथ अपने धाम सिलवार पहाड़ी मंदिर लौट आए. भगवान को पिकअप वाहन से सिलवारधाम लाया गया. चूंकि रथ द्वितीया की शाम यात्रा के ठीक पहले मंदिर के पास वज्रपात होने से दो बच्चों की मौत हो गई थी. इस कारण रथ की जगह वाहन से ही भगवान को मौसीबाड़ी ले जाया गया था. आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को भगवान मौसीबाड़ी नौ दिनों के विश्राम के लिए गए थे. वहां हर दिन भगवान की पूजा-अर्चना होती रही. साथ ही भजन-कीर्तन भी चलता रहा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advertisement-for-direct-recruitment-on-284-posts-of-chowkidar-cancelled-advertisement-will-come-out-again/">जमशेदपुर

: चौकीदार के 284 पदों पर निकली सीधी भर्ती का विज्ञापन रद्द, दोबारा निकलेगा विज्ञापन

मेला का भी आयोजन

दशमी तिथि को भगवान महासन्नान ,षोडशोचारन, पुष्पांजलि व महाआरती के साथ पांच बजे प्रातः से ही भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया था. उसके बाद 10 बजे दिन को महाभोग का लगाया गया. इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया था. सदर बीडीओ गुंजन सिन्हा मेले का जायजा ले रही थीं. वहीं समिति के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सचिव नेमीचंद प्रसाद, उप सचिव सुभाष प्रसाद कोषाध्यक्ष टुन्नू लाल, व्यवस्थापक महेंद्र राम, कौलेश्वर रजक, धर्मनाथ प्रसाद, भुनेश्वर राम, भगीरथ प्रसाद, जगदीश प्रसाद, बाबूलाल राम, नुनु राम, सुबोध सिंह, छोटेलाल राणा, रवि किशोर सक्रिय रहे. तीसरी खबर

कार में घुसा ट्रक पर लदा पाइप, बाल-बाल बचे सवार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ccccc-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Daru : टाटीझरिया थानांतर्गत एनएच-522 विष्णुगढ़-हजारीबाग सड़क पर बुधवार को दूधमटिया के नजदीक बोलेनो पर पाइप गिर जाने से कार क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों वाहनों को टाटीझरिया पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है. ट्रक डब्ल्यू 15 ई 0064 कोलकाता से हजारीबाग जा रहा था, जिस पर स्ट्रीट लाइट का तीन पाइप लदा हुआ था. उसके पीछे बोलेनो जेएच 10 एसी 6300 पर विष्णुगढ़ के भलुआ से उत्तीम महतो अपनी पत्नी के साथ हजारीबाग जा रहे थे. टाटीझरिया के दूधमटिया के नजदीक आगे जा रहे ट्रक से स्ट्रीट लाइट का पाइप पीछे जा रहे बोलेनो में जा घुसा. गनीमत रही कि बोलेनो सवार के बीच गाड़ी के चदरे को चीरते हुए पाइप निकल गया. बोलेनो सवार दंपती को खरोच तक नहीं आयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही