Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि में नजरअंदाज किया जा रहा छात्रहित समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
छात्र नेता चंदन सिंह ने छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष के पद पर हो रही नियुक्ति के संबंध में राज्यपाल को लिखा पत्र Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में लंबे अंतराल से छात्र हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है. मामला चाहे विश्वविद्यालय में कैंटीन का हो, महिला छात्रावास का हो या बस के परिचालन का. पिछले कई महीनों से इन सभी मामलों पर पर विराम लगा है. आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ होने वाली है, जिसको लेकर छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष का पद काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. कुलानुशासक को अतिरिक्त प्रभार में यह पद दिया जा रहा है, जबकि कुलानुशासक एक पूर्णकालिक पद है. कुलानुशासक के पास संकाय अध्यक्ष का भी प्रभार है, जो भी एक पूर्णकालिक पद है. इस पूरे मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र नेता चंदन सिंह ने कहा है कि ऐसे प्रतीत होता है कि पूरे विश्वविद्यालय में केवल एक ही व्यक्ति को सभी महत्वपूर्ण पद देकर बाकी शिक्षकों की काबिलियत पद पर संदेह करना कहीं से जायज नहीं है. मामले में चंदन सिंह ने आग्रह किया है कि इस संबंध में या तो तत्कालीन छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष को सेवा विस्तार अगले आदेश तक दिया जाए या किसी अन्य शिक्षक को यह पद दिया जाए, जिससे छात्र हितों की अनदेखी नहीं हो. पत्र की प्रति मुख्यमंत्री, प्रभारी कुलपति और कुलसचिव को भी दी गई है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-congress-and-dhibra-scrap-mazdoor-sangh-submitted-memorandum-to-additional-collector-including-5-news/">कोडरमा

: कांग्रेस और ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ ने अपर समाहर्ता को सौंपा ज्ञापन समेत 5 खबरें
दूसरी खबर

मेडिकल की तैयारी कर रहे होनहार छात्र की मौत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/cccc-1-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घर में मचा कोहराम, बुझ गया घर का एकलौता चिराग तीन साल पहले कोविड के कारण पिता की चली गई थी जान Daru : बक्शीडीह के स्व. बलराम कुमार के पुत्र विशेष कुमार (17 वर्ष) की मौत सोमवार की सुबह अचानक हो गई. इससे उसके घर में मातम छा गया. होनहार विशेष कुमार मेडिकल की तैयारी कर रहा था. उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरा परिवार फिलहाल अपने नए घर रामनगर में रहता है. छात्र रांची में रह कर मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था. विशेष की तबीयत खराब होने पर तीन दिन पूर्व वह रामनगर आया था. सोमवार की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. उसके परिजन उसे लेकर शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बारे में परिजनों को बताया गया कि उसकी मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई है. उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. छात्र के पिता बलराम कुमार भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मी थे, जिनकी मौत कोविड के कारण करीब तीन साल पहले हो गई थी. विशेष कुमार अपने घर का इकलौता चिराग था और तीन बहनों के बाद वह सबसे छोटा भाई था. उसके लिए परिजनों ने काफी मन्नत मांगी थी. खीरगांव मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार मार्मिक माहौल में किया गया. इसे भी पढ़ें :बड़ी">https://lagatar.in/big-news-businessman-vishnu-agarwal-arrested-by-ed-after-questioning/">बड़ी

खबरः कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ED ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
तीसरी खबर

प्रेमचंद की जयंती पर डीएवी में नाटक प्रतियोगिता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/dav-31_492-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh: डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग सीनियर विंग में सोमवार को प्रेमचंद की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर इंटर हाउस नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कावेरी हाउस प्रथम, सतलज हाउस द्वितीय और यमुना हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. निर्णायक मंडली में सेवानिवृत्त हिंदी शिक्षक बलदेव पांडेय और किरण मिश्रा उपस्थित थीं. कार्यक्रम का संचालन नौवीं कक्षा की छात्राओं पाली और अवनी ने किया. पूनम सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस अवसर पर टीचर इंचार्ज कविता पांडेय ने बच्चों को बधाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही