Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : खुखरी खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh:  खुखरी खाने से एक ही घर के तीन सदस्य बीमार हो गए. इनमें मां रेखा देवी एवं उनके दो पुत्र शामिल हैं. सभी इचाक के रहने वाले हैं. घटना शनिवार की रात की है. सदर अस्पताल भी भर्ती विकास कुमार सिंह ने बताया कि घर में खुखरी की सब्जी बनी थी. उसे खाने के बाद सभी को उल्टी होने लगी. आसपास के लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है. इधर शहर के कचहरी रोड पर खुखरी-फुटका खरीदने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है. खुखरी-फुटके की कीमत आसमान छू रही है. बाजार में 600 रुपए किलो काला फुटका और सफेद फुटके की कीमत 700 रुपए प्रति किलो है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/khukhri-bazar_997-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-separate-power-feeder-of-padma-and-barkattha/">हजारीबाग

: अलग हुआ पदमा और बरकट्ठा का बिजली फीडर समेत 3 खबरें
दूसरी खबर

संघ कार्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव में शामिल हुए सदर और मांडू विधायक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/vvvv-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh: स्थानीय मालवीय मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय सभागार में रविवार को आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव के मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जेपी पटेल, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सहित कई गणमान्य शामिल हुए. वहां मां भारती एवं भगवा ध्वज का पूजन कर गुरु दक्षिणा अर्पित किया. इस दौरान काफी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों ने गुरु पूजन कर गुरु दक्षिणा अर्पित किया और समाज में अपने स्तर से अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाने का संकल्प लिया.

लाखे में बन रहे काली मंदिर का किया निरीक्षण

सदर प्रखंड क्षेत्र के लाखे अवस्थित छठ घाट मैदान परिसर में मुफ्फसिल थाना भवन के सामने नवनिर्माणाधीन काली मंदिर प्रांगण में रविवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल पहुंचे. नवनिर्मित मंदिर में मां काली की आदमकद प्रतिमा का निर्माण स्थानीय मूर्तिकार बंटी प्रजापति कर चुके हैं. उसके बाद विधायक ने लाखे न्यू कॉलोनी के कच्चे पथों का भी स्थानीय लोगों के साथ जायजा लिया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dry-trees-are-standing-as-shadow-of-death-giving-invitation-to-accidents/">हजारीबाग

: मौत की परछाईं बन खड़े हैं सूखे पेड़, दे रहे हादसों को आमंत्रण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/manish-visit-09_813-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

दरअसल विधायक ने काली मंदिर के छत ढलाई के लिए 100 बोरा सीमेंट निर्माण समिति को भेंट किया था और भविष्य में भी मंदिर के निर्माण में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था. मौके पर सदर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, मंदिर निर्माण समिति से जुड़े दिलचंद गुप्ता, राजकुमार साव, मोहन रजक, संतोष गुप्ता, बसंत कुमार, रोहित राम, उमेश गुप्ता, राजेश सिंह, परमेश्वर साव, मुकेश सिंह, रंजय पांडेय, मुखिया कृष्णा मेहता, आनंद कुमार, रीतलाल कुशवाहा, संदीप गिरी, अमित साव, संतोष कुमार, रंजित कुमार, केदार राम, अनुज कुमार, अनुज राम, सूरज कुमार, दीपक कुमार, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. तीसरी खबर

पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ex-sainik_409-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

देशवासियों से यूनिफॉर्म सिविल कोड का फॉर्म भरने का आग्रह

Hazaribagh: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हजारीबाग की मासिक बैठक रविवार को राम मिष्ठान भंडार में संपन्न हुई. एजेंडे में शामिल यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा की गई. उपस्थित अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों ने अपना-अपना ओपिनियन फॉर्म भरकर सबमिट कर दिया. वहीं अन्य पूर्व सैनिकों से निवेदन किया गया कि जल्द से जल्द अपना फॉर्म यूनिफॉर्म सिविल कोड का फॉर्म भरें और सबमिट करें. सभी नागरिकों से भी आग्रह किया गया गया यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अपना मत जरूर डालें. साथ ही कहा गया कि संस्था को आगे बढ़ाने में हर सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है. बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हजारीबाग के अध्यक्ष कैप्टन धनुषधारी सिंह, वरिष्ठ सचेतक अखौरी गोविंद सहाय, एचएफओ एसपी सिंह, खजांची सूबेदार मेजर हरिहर प्रसाद, सूबेदार मेजर एके राणा, उपाध्यक्ष सूबेदार एसके सिंह, सूबेदार केशव प्रसाद मेहता, सूबेदार अवधेश प्रसाद, हवलदार सुदामा तिवारी, एसजीटी रविंद्र प्रसाद सिंह, नायक मनोज कुमार के अलावा अन्य कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही