Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: बालू लदे 3 वाहन जब्त, दो चालक गिरफ्तार, दो वाहन मालिकों पर केस

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : जिला खनन टास्क फोर्स की ओर से जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक, एसीएफ हजारीबाग और बड़कागांव व सदर प्रक्षेत्र के वनकर्मियों का संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकुंदगंज चौक के पास बड़कागांव की तरफ से आ रहे तीन हाईवा को जब्त कर लिया गया. तीनों हाईवा जेएच02एआर9629, जेएच02एपी2423 व जेएच02एएक्स1633 में अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा था. इस क्रम में दो वाहन चालक दुलारचंद्र कुमार मेहता और रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं बालू कारोबारी यदु प्रसाद दांगी और अनिल कुमार पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. मौके पर जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन की जांच लगातार जारी रहेगी और इसमें संलिप्त अवैधकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें -रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-four-cyber-thugs-who-cheated-rs-1-crore-12-lakh-in-the-name-of-lottery-arrested/">रांचीः

लॉटरी के नाम पर 1.12 करोड़ ठगी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही