Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : उद्यमिता विकास कार्यक्रम में 31 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : राष्ट्रीय उद्यमिता, लघु व्यवसाय विकास संस्थान और जन शिक्षण संस्थान, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हो गया. समापन समारोह में कार्यक्रम का उद्घाटन जन शिक्षण संस्थान के निदेशक रवीश कुमार एवं निसबड के कार्यक्रम निदेशक मनीष कुमार ने किया. जन शिक्षण संस्थान की ओर से चयनित 31 प्रतिभागियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यमिता के विषय से अवगत कराया गया ताकि स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो सकें. प्रतिभागियों को उद्यमिता शिक्षा, व्यवसाय के अवसर की समझ, व्यापर योजना, बैंक संबंधी अनिवार्यताएं, मार्केटिंग के गुर, सरकार की विभिन्न योजनाओं, व्यवसाय स्थापना के चरण आदि की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-imprisonment-to-munna-miyan-accused-in-student-shahnawaz-murder-case/">धनबाद

: छात्र शाहनवाज हत्याकांड के आरोपी मुन्ना मियां को उम्र कैद

विभिन्न सरकारी योजनाओं की चर्चा

इसमें एसबीआई डेमोटांड़ के शाखा प्रबंधक रुपेश कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की चर्चा की. साथ ही उन्होंने उन योजनाओं में बैंक की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी.कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक और निसबड के कार्यक्रम समन्वयक यशपाल सिंह रावत ने प्रतिभगियों को प्रमाण पत्र दिया.कार्यक्रम के सफल संचालन में जन शिक्षण संस्थान के लेखपाल संजय कुमार राणा एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रफत फातमा ने भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट">https://lagatar.in/civil-court-lawyers-practicing-in-the-high-court-will-also-get-a-place-to-sit-soon/">हाईकोर्ट

में प्रैक्टिस करने वाले सिविल कोर्ट के वकीलों को भी जल्द मिलेगी बैठने की जगह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही