Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : लोक अदालत में 31,880 मामलों का निपटारा

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह के आधार पर कुल 31 हजार 880 मामलों का निष्पादन किया गया. कुल 93 करोड़ 96 लाख 36 हजार 660 रुपए की राशि पर सहमति बनी. 37 हजार 429 मामलों को सुलह समझौता के लिए रखा गया था. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आयोजित इस नेशनल लोक अदालत की अगुवाई प्रधान जिला जज सत्य प्रकाश सिन्हा कर रहे थे. मौके पर हजारीबाग बार संघ के अध्यक्ष राजकुमार, महासचिव सुमन कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम एसपी सिंह, न्यायिक पदाधिकारी, वकील और पक्षकार मौजूद थे. सभी ने वैकल्पिक विवाद समाधान के तहत इसे अपनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/government-has-not-paid-rice-millers-for-two-years-rs-132-crore-outstanding/">रांचीः

सरकार ने दो साल से राइस मिलरों को नहीं किया भुगतान,132 करोड़ है बकाया

पक्षकार थे खुश

मौके पर बैंक रिकवरी के 6,382 मामले, सुलहनीय आपराधिक 140 मामले, बिजली के 384 मामले, भू-अर्जन के 1,117 मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित 22 मामले, वैवाहिक विवाद से संबंधित 29 मामले, सिविल प्रकृति के 43 मामले, पानी बिल व अन्य टैक्स से संबंधित 5,396 मामले, चेक बाउंस के 135 मामले, वित से संबंधित 7104 मामले और अन्य 11,128 मामलों का निपटारा पक्षकारों की आपसी सहमति से किया गया. बातचीत के क्रम में पक्षकारों ने बताया कि उन्हें काफी पहले ही लोक अदालत का सहारा लेकर अपने मामले का निपटारा कर लेना चाहिए था. वर्षों पुराने लंबित मामलों के निपटारे से पक्षकारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. कई पक्षकारों को प्रधान जिला जज ने बीमा राशि का चेक भी प्रदान किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/changes-in-many-polling-stations-of-dhanbad-assembly-buildings-were-dilapidated/">धनबाद

विधानसभा के कई मतदान केंद्रों में बदलाव, भवन थे जर्जर

हमेशा आयोजित होंगे ऐसे कार्यक्रम : गौरव खुराना

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने दी. उन्होंने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार लोगों की सुविधाओं के लिए काम कर रहा है. इस तरह के कार्यक्रम हमेशा लगाए जाते रहेंगे. उन्होंने इस लोक अदालत में शामिल सभी न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, कोर्ट कर्मचारियों और पक्षकारों को प्रति अपना आभार जताया. कार्यक्रम में मंच का संचालन न्यायिक पदाधिकारी अर्पिता नारायण ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही