Search

 
 
 

हजारीबाग : विष्णुगढ़ के चार परीक्षा केंद्रों पर 356 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

 
विष्णुगढ़ में 1632 परीक्षार्थियों में 1276 रहे अनुपस्थित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साप्ताहिक हाट रहा बंद Vishnugarh, Hazaribagh:  विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में जेपीएससी की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त संपन्न हो गयी. परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. इस मद्देनजर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के बगल में लगने वाले साप्ताहिक हाट को बंद करा दिया गया. विष्णुगढ़ में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इनमें विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज, प्लस टू उच्च विद्यालय विष्णुगढ़, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ व मध्य विद्यालय विष्णुगढ़ शामिल था. परीक्षा में 1632 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 1276 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इंटर कॉलेज विष्णुगढ़ में 624 में 469, प्लस टू उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ में 576 में 472, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 240 में 188 तथा मध्य विद्यालय विष्णुगढ़ में 192 में 147 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस तरह कुल 356 परीक्षार्थी ही प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-only-329-candidates-appeared-out-of-2110-in-chauparan/">हजारीबाग

: चौपारण में 2110 में मात्र 329 परीक्षार्थी हुए उपस्थित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही