Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग :  एक लाख रुपए मांगने का ऑडियो वायरल समेत 4 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh:  हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड स्थित असधीर गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन में एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है. इसमें बीडीओ और अन्य उच्चाधिकारियों के नाम पर राशि मांगने की बात कही गई है. वहीं सेविका चयन अनियमितता का आरोप लगाते हुए संदीप कुमार रविदास की पत्नी बबीता कुमारी ने कहा कि न्याय नहीं मिला, तो चार अगस्त को आत्मदाह करेंगी. उन्होंने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में इससे संबंधित आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनकी पूरी अहर्ता रहते हुए भी उनका चयन नहीं किया गया. वहीं कम अहर्ता रहते हुए भी लक्ष्मी देवी का चयन कर सेविका पद के लिए घोषणा कर दी गई. इसे भी पढ़ें :एक">https://lagatar.in/two-laws-in-one-state-are-not-acceptable-alok-dubey/">एक

राज्य में दो कानून स्वीकार्य नहीं: आलोक दूबे 
दूसरी खबर

ग्राम सभा में वन सुरक्षा कानून पर चर्चा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/vvvv-1-6.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Chauparan: चौपारण प्रखंड अंतर्गत ताजपुर के ललकीमाटी स्थित फुटबॉल मैदान में वीर बिरसा मुंडा ग्राम सभा दुलारचंद मुंडा की अध्यक्षता में हुई. संचालन सुंदर मुंडा ने किया. इसमें वन सुरक्षा कानून पर चर्चा की गई. बैठक में लगभग 30 ग्राम सभा के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. बैठक में केंद्रीय प्रभारी झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन की रूपाली कुमारी, रामगढ़ स्थित दुलमी की प्रभु सहाय गुंडू, मनोहर मुंडा, बिरसा मुंडा, डिंबा मुंडा, बंधन सिंह मुंडा, बसंत मुंडा, तड़का मुंडा, दशाय मुंडा, राकेश मुंडा, सोनू गंझू, लोदरो मुंडा, सोमाय मुंडा, मुन्ना, नागी देवी, कुन्नू देवी, रामदीन देवी, अनिता देवी, सविता मुंडा, सिमी देवी, अमिता मुंडा, पालो देवी, सिनी देवी, सोहराई बुद्धा, बालदेव मुंडा, पूनम देवी, गांगी देवी, बाजीराम मुंडा सहित कई लोग शामिल हुए. तीसरी खबर

पंचायत सचिवों ने की गिरफ्तारी की मांग

Vishnugarh : विष्णुगढ़ के खरना पंचायत सचिव देवनंदन प्रसाद की बीते बुधवार को हुई कथित पिटाई करने के आरोपी पूर्व मुखिया पति जगदीश महतो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायत सचिवों ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने बीडीओ संजय कुमार कोंगाड़ी को पत्र लिखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि मनरेगा के तहत करवाए गए कार्य की मापी पुस्तिका पर पंचायत सचिव से हस्ताक्षर लेने के लिए पूर्व मुखिया पति आए थे. लेकिन पंचायत सचिव ने स्थल जांच किए बिना मापी पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था. इससे नाराज होकर आरोपी ने पंचायत सचिव की पिटाई कर दी. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/tampering-with-tricolor-in-palamu-picture-goes-viral/">पलामू

में तिरंगे के साथ छेड़छाड़, तस्वीर वायरल
चौथी खबर

छत से गिर कर युवक की मौत

Keredari : केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रीकला निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र दिलीप कुमार की मौत कोडरमा जिले के तिलैया में हो गई. घटना गुरुवार की देर रात की है. इस संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि युवक पिछले छह माह से तिलैया में हजारीबाग के मंडई निवासी ठेकेदार के माध्यम से फर्नीचर का काम करने गया था. वह तिलैया में बन रहे बिल्डिंग में फर्नीचर लगाने का काम कर रहा था. काम कर के रात में खाना खा कर सो गया. रात के अंधेरे में शौच के लिए उठा कि अचानक छत से नीचे गिर गया. साथ रह रहे लोग तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. युवक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. युवक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं. इस घटना से परिवार सहित आस पास के लोग सदमे में हैं. युवक की मौत पर बजरंग दल के सदस्यों समेत गर्रीकला के ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही