Search

हजारीबाग : शराबी चालक की वजह से बुझ गया इकलौता चिराग समेत 4 खबरें

पहली खबर गांव में पसरा मातम, दहाड़ मार कर रो रहे परिजन, कई मन्नतों के बाद दो बहनों पर हुआ था सूरज 14 साल के बाद परिवार की खुशियों पर लग गया ग्रहण Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक प्रखंड स्थित तिलरा में सोमवार की अपराह्न हृदयविदारक घटना घटी. स्कूल में छुट्टी होने के बाद 14 वर्षीय सूरज एक शराबी पिकअप चालक की कारस्तानी की भेंट चढ़ गया. चालक ने सड़क किनारे जा रहे सूरज को अपनी चपेट में ले लिया. सड़क हादसे में उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद गांव और परिवार में कोहराम मच गया. शंभू यादव का इकलौता बेटा सूरज की जिंदगी का अस्त हो गया था और परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे. पूरे गांव में मातम छा गया. लोग सुध-बुध खोकर उसे उठा रहे थे. कोई उसे जल्द अस्पताल ले जाने की बात कह रहा था, तो कोई उसे पानी लाकर दे रहा था. लेकिन उसका शरीर निष्क्रिय हो चुका था. उसका सिर दो टुकड़ों में विभाजित हो गया था और खून से सड़क सन गया था. इसे भी पढ़ें:1932">https://lagatar.in/after-jmm-congress-also-targeted-raj-bhavan-and-bjp-on-return-of-1932-khatian-bill/">1932

खतियान बिल लौटने पर कांग्रेस ने राजभवन और बीजेपी पर साधा निशाना

चालक झांसा देकर हो गया फरार

परिजन बता रहे थे कि सूरज की दो बड़ी बहनें हैं. बड़ी मन्नत से वह आया था. महज 14 साल में परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया और सारी खुशियां मातम में बदल गईं. वह राजकीय मध्य विद्यालय तिलरा कवातू में दसवीं कक्षा में पढ़ता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था और वह हाई स्पीड से पिकअप चला रहा था. वह स्कूल का सरकारी चावल ब्लैक करने जा रहा था और पकड़ाने के भय से तेज गति से वाहन चला रहा था. स्थानीय लोगों ने वाहन एवं चालक को पकड़कर रखा था. हालांकि चालक झांसा देकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर इचाक थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया. दूसरी खबर

समाजसेवी सुनील सिन्हा के निधन पर सदर विधायक ने जताया गहरा शोक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/vvvv-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग के रामनगर निवासी भाजपा नेता सह समाजसेवी सुनील सिन्हा का करीब 65 वर्ष की उम्र में इलाज के क्रम में दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन पर बेहद मर्माहत हुए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से उनके पुनीत आत्मा की शांति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख से उबरने का अदम्य साहस प्रदान करने की कामना की. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सुनील सिन्हा एक सफल उद्यमी, राजनीति के बेहतर प्रबंधक, समाज के सच्चे प्रहरी, सनातन धर्मप्रेमी और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने जिंदगी के आखिरी वक्त को अपने तरीके से खूब जिया और अंत में असाध्य रोग से जूझते हुए जिंदगी की आखिरी सांस ली. विधायक मनीष जायसवाल ने सुनील सिन्हा के आकस्मिक निधन को अपने लिए व्यक्तिगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने सुनील सिन्हा के साथ खुद की तस्वीर जारी कर यादें ताजा कीं. तीसरी खबर

डीएवी में शहादत दिवस पर बापू को दी गई श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/dddd-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शहीद दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग के प्राचार्य अशोक कुमार ने स्कूल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते आतंकवाद एवं युद्ध गत तनाव से उपजी समस्या से केवल महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत को अपना कर ही निजात पाया जा सकता है. प्राचार्य ने कहा कि गांधीवाद कोई लिखित विचार-दर्शन नहीं है, बल्कि गांधीवाद जीवन जीने का एक आचरण और पद्धति है. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-millions-of-indians-got-support-from-kanyakumari-to-kashmir-santosh-kumar-singh/">धनबाद:

 कन्याकुमारी से कश्मीर तक मिला लाखों भारतीयों का समर्थन : संतोष कुमार सिंह
चौथी खबर

पीएम इंटरनेशनल स्कूल-कॉलेज में राष्ट्रपिता को दी गई पुष्पांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ppp-7.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में सीबीएसई पैटर्न पर संचालित पीएम इंटरनेशनल स्कूल एवं कॉलेज कपका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. संस्था के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद, प्राचार्य दिनेश कुमार भारती, प्रबंधक निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, प्रबंधक राजेश कुमार यादव समेत सभी शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. संस्था के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद ने बच्चों को बापू का जीवनवृत्त बताया. उन्होंने बताया कि आज बापू की 75 वीं पुण्यतिथि है. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. आज देश भर में लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहे हैं. संस्था की प्राचार्य दिनेश कुमारी भारती ने बच्चों को बताया कि देश को आजाद कराने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बहुत बड़ा योगदान था. संस्था के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp