से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा- ‘सरकार गिराने की नहीं की थी कोशिश’
alt="" width="600" height="340" />
नरचा नदी से भरा गया जल
महिलाएं व बालिकाएं माथे पर कलश लेकर और पुरूष हाथ में भगवा ध्वज लेकर जय घोष करते गांव का भ्रमण करते नरचा नदी पहुंचे. वहां से जल उठाकर वापस यज्ञशाला पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य ने मंत्रोच्चार कर विधि विधान से कलश को यज्ञशाला में स्थापित कर पूजा-पाठ शुरू कर दिया. जलयात्रा में विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज यादव, चौपारण-एक के जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, उप मुखिया संजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, स्वास्थ्य विभाग विधायक प्रतिनिधि रेवाली पासवान सहित यज्ञ समिति के सभी सदस्य व ग्रामीण शामिल थे. दूसरी खबरडीसी ने की कोषागार के कार्यों की समीक्षा की
alt="" width="600" height="320" /> मार्च में 15% से अधिक राशि की निकासी होने की आवश्यकता होने पर वित्त विभाग की सहमति अनिवार्य Hazaribagh : हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय ने सोमवार को कोषागार कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने कोषागार पदाधिकारी उज्ज्वल चौरसिया को वित्तीय वर्ष 2022-23 के शेष माह के दौरान सुगम व्यवस्था के लिए वित्त विभाग के स्थायी अनुदेश के आलोक में सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि माह मार्च में व्यय की अधिसीमा 15 प्रतिशत तक ही सीमित होगी. माह मार्च में 15 प्रतिशत से अधिक राशि की निकासी होने की आवश्यकता होने पर वित्त विभाग की सहमति आवश्यक होगी. उसके अनुसार ससमय विपत्रों को कोषागार में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे. कोषागार पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया कि चूंकि वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्ति की ओर है, अतः ससमय सभी विपत्रों का निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए. डीसी ने परीक्ष्यमान उप समाहर्त्ता शताब्दी मजूमदार को कोषागार प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया तथा कोषागार पदाधिकारी उज्जवल कुमार चौरसिया को राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर प्रोन्नति की बधाई भी दी. तीसरी खबर
केरेडारी के डीलरों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 3 दिनों की हड़ताल
सरकार की खाद्य नीति का विरोध, 72 घंटे राशन बंद करने की घोषणा Keredari : केंद्र सरकार की खाद्य नीति के विरोध में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन केरेडारी की ओर से बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. उसमें कहा गया है कि 7, 8 और 9 फरवरी को ई-पॉश मशीन से राशन उठाव बंद कर सभी जनवितरण प्रणाली के डीलर हड़ताल पर रहेंगे. एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार दूबे ने कहा कि ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल को समर्थन दिया गया है. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए एनएफएसए कार्ड धारकों को पीएमजीकेआई के अतिरिक्त पांच किलो खाद्यान्न की आपूर्ति बहाल किया जाए. राशन डीलरों को न्यूनतम मासिक आय 50 हजार रुपए हो. केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत 764 रुपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम कमीशन मिले. चावल, गेहूं और चीनी में एक किलो प्रति क्विंटल परिचालन नुकसान देने समेत 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग केंद्र व राज्य सरकार से की. मौके पर उपाध्यक्ष विनोद राम, सचिव अकबर अली, उपसचिव कुमार प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष विनोद नायक, अफजल हुसैन, संतोष कुमार, गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, जागेश्वर राम, उर्मिला देवी, प्रेम रंजन, वकील ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-will-meet-the-chief-minister-regarding-the-demands-of-the-agitating-sahiyas/">जमशेदपुर: आंदोलनरत सहियाओं की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे विधायक मंगल कालिंदी चौथी खबर
हजारीबाग के रवींद्र कुमार बने योग के राष्ट्रीय रेफरी
alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग जिला योगा संघ के महासचिव रवींद्र कुमार राष्ट्रीय योगा के रेफरी बन गए हैं. उनके राष्ट्रीय रेफरी बनने पर संघ की कार्यकारी अध्यक्ष रूचि कुजूर, संरक्षक भैया मुरारी सिन्हा, उपाध्यक्ष अनूप राजेश लकड़ा, बहादुर राम, अशोक सिंह, ज्ञानेश, रेणु कुमारी, रीना सिंह आदि ने बधाई दी है. योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 25 दिसंबर को नेशनल योगा रेफरी की परीक्षा ली गई थी. इसमें देश भर के राज्यों से परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. इसमें झारखंड से सिर्फ रवींद्र कुमार ने परीक्षा दी और 75% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए. [wpse_comments_template]

Leave a Comment