Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटेकार सम्मानित समेत जिले की 4 खबरें

पहली खबर Barkagaon : बड़कागांव के खैरातरी स्कूल के कराटेकारों को समारोह में सम्मानित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सर्टिफिकेट बांटे. राज्य स्तर पर कराटे ग्रेडेशन टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इनमें रिया कुमारी को बेस्ट ऑफ द बेस्ट खिलाड़ी और गायत्री कुमारी, गीता कुमारी, शिखा कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुरभि कुमारी, कृतिका पटेल, अंजलि कुमारी, श्रवण कुमार आदि उत्तीर्ण हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इन सभी सफल कराटेकरों को कांडतरी पंचायत के मुखिया पारसनाथ महतो, बड़कागांव मध्य जिला परिषद् सुनीता देवी और उपप्रमुख बड़कागांव बचनदेव कुमार ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. बाद में उन्होंने कहा कि बच्चों खासकर बालिकाओं को कराटे सीखना चाहिए, यह आत्मरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. वहीं मुखिया पारसनाथ महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए, इसके लिए कराटे सर्वश्रेष्ठ खेल है. सभी कराटेकार बड़कागांव डोजो के मुख्य प्रशिक्षक शिहान प्रदीप हंसदा और सेन्सई मार्सेल टुडू की देखरेख में दो सालों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खैरातरी प्रधानाध्यापक भुनेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष महेन्द्र महतो और विद्यालय शिक्षक देवदत्त कुमार, कुलेश्वर कुमार, झूना कुमारी तथा समस्त ग्रामवासी शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/kkkk-7.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-names-are-written-in-inter-college-students-prepare-in-kota-including-4-news-of-the-district/">हजारीबाग

: इंटर कॉलेज में लिखाते हैं नाम, विद्यार्थी कोटा में करते हैं तैयारी समेत जिले की 4 खबरें
दूसरी खबर

कस्तूरबा के 65 बच्चों ने अपनी सृजनात्मक कला का किया शानदार प्रदर्शन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/cccc-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विज्ञान प्रदर्शनी में दैनिक जीवन से जुड़े कई मॉडल किए प्रस्तुत Chouparan : चौपारण प्रखंड के चतरा रोड में कस्तूरबा जनजागरण समिति की ओर से संचालित डॉ ललन बाबू कस्तूरबा गांधी प्लस टू विद्यालय सिंहपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के 65 विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने सृजनात्मक कला का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन से जुड़े कई उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का शुभारंभ दादपुर पंचायत के मुखिया गंदौरी दांगी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह कमिटी सदस्य अरविंद सिन्हा, महेश्वरी मेहता, डब्लू अंसारी, मनोज कुमार सहित कई अभिभावकों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मॉडर्न पब्लिक स्कूल दादपुर के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिन्हा, शिक्षक अमित सिन्हा, मध्य विद्यालय सिंहपुर के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार कमल, राजकुमार प्रजापति, एमएस दादपुर के प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार, किड्स गार्डेन के डायरेक्टर अरशद अली, जान्हवी ट्यूटोरियल के डायरेक्टर मो फहद सहित अन्य ने विद्यालय के सीनियर बच्चों के साथ बारी-बारी से सभी मॉडल का अवलोकन कर प्राप्तांक और कई सुझाव भी दिए. साथ ही बाल वैज्ञानिकों के किए गए प्रयास की काफी सराहना भी की. विद्यालय की प्राचार्या ममता कुमारी ने कहा कि विज्ञान दुनिया को समझने तथा खोजबीन करने का एक सशक्त तरीका है. इसी उद्देश्य को लेकर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा. तीसरी खबर

बैठक में गैरहाजिर, फिर भी बना था हस्ताक्षर, डपोक और भंडारो मुखिया को शोकॉज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/mmmm-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barhi : नगर भवन बरही में गुरुवार को एसडीएम फेज दो का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इसमें डपोक मुखिया इंद्रा देवी और भंडारो मुखिया के प्रशिक्षण शिविर में नहीं होने के बावजूद उनकी उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर देखने को मिला. इसे पंचायती राज अधिनियम की अवहेलना बताया गया. इसकी जानकारी मिलते ही बीडीओ सीआर इंदीवार ने दोनों मुखिया को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर निर्धारित अवधि के अंदर जवाब नहीं दिया गया, तो उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी. दरअसल इस प्रकार की शिकायत प्रायः लगातार देखने को मिल रही थी. इसमें जनता के चुने गए जनप्रतिनिधि के स्थान पर उनके पति या अन्य व्यक्तियों की बैठक अथवा आम सभा में प्रमुखता से उपस्थिति देखने को मिलती है. इसे भी पढ़ें:कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-3-news-of-the-district-including-rjd-meeting-regarding-tejashwi-yadavs-visit-to-jharkhand/">कोडरमा

: तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे को लेकर राजद बैठक समेत जिले की 3 खबरें
चौथी खबर

विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yyyy-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Chouparan : चौपारण प्रखंड अंतर्गत सेलहारा स्थित नावाडीह में मुख्य अतिथि विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला और चौपारण-3 की जिला परिषद सदस्य आरती कौशल ने गुरुवार को सड़क का शिलान्यास किया. यह सड़क डीएमएफटी मद से आरईओ से बनाया जाएगा. यह सड़क सेलहारा कला से सेलहारा खुर्द पीडब्लूडी रोड तक बनाया जाएगा. विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण काम करने की सलाह दी. वहीं ग्रामीणों को भी देखरेख करने को कहा. कार्यक्रम का संचालन कैलाश यादव ने किया. मौके पर उप मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, संवेदक लालमनी साव, नीरज सिंह, संजय यादव, महेश यादव, वार्ड सदस्य मुमताज अंसारी, शंभू यादव, संजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, अरविंद साव, बेनी यादव, मुस्लिम अंसारी सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही