Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : खंडेलवाल वैश्य पंचायत का सावन मेला संपन्न, महिलाओं ने जमकर की मस्ती

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: रविवार को खंडेलवाल वैश्य पंचायत द्वारा पहली बार सावन मेला का आयोजन किया गया. आयोजन में समाज की कई महिलाएं शामिल हुई. मेले का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर समाज की वरिष्ठ महिला सदस्य गोदावरी ताम्बी, समाज के संरक्षक नरेश वैध, अध्यक्ष राहुल वैद्य और सचिव पवन रावत खंडेलवाल द्वारा किया गया. समाज की महिला सदस्यों के द्वारा पदाधिकारियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया. सावन मेला में आयी महिलाओं का गोदावरी ताम्बी ने मोती की माला पहना कर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें -कोलेबिरा">https://lagatar.in/three-news-from-simdega-including-the-criminal-who-beat-the-driver-and-ran-away-with-the-truck-in-kolebera-valley/">कोलेबिरा

 घाटी में ड्राइवर की पिटाई कर ट्रक ले भागे अपराधी समेत सिमडेगा की तीन खबरें

महिलाएं आज हर ओर आगे हैं - सचिव

सावन मेला में विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए. साथ ही महिलाओं के लिए स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था की गई थी. 5 महिला सदस्यों को चयनित कर सिंघारा का कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मेले का खूब आनंद लिया. मेला में प्रवेश से पहले महिला सदस्यों का स्वागत तिलक लगाकर स्वागत किया. खंडेलवाल वैश्य पंचायत के सचिव पवन रावत खंडेलवाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी हर चीजों में बढ़-चढ़कर हो रही है. जिससे हमें विश्वास है कि आने वाले समय में महिलाएं अन्य कार्यक्रमों को भी बेहतर तरीके से संपन्न करेंगी. खंडेलवाल वैश्य पंचायत हर वक्त और हर समय महिलाओं के साथ खड़ा है. वहां मौजूद महिलाओं ने कहा कि पहली बार यह आयोजन समाज की ओर से किया गया. जो सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इसके लिए हम सभी महिलाएं विशेष धन्यवाद देती हैं. खासकर समाज के वरिष्ठ जनों का जिन्होंने महिलाओं पर विश्वास जताया. इसे भी पढ़ें -बच्चों">https://lagatar.in/situation-worrying-in-cases-of-child-trafficking-in-up-bihar-andhra-and-delhi-report/">बच्चों

की तस्करी के मामलों में उप्र, बिहार, आंध्र और दिल्ली में हालात चिंताजनक : रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही