Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अवैध पशु लदे 4 वाहन जब्त, पांच को जेल

Advertisement
Advertisement
Chouparan : हजारीबाग की चौपारण पुलिस ने बीती रात अवैध पशु लदे तीन वाहनों को जब्त क‍िया. मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास से एक 407 वाहन में लदे 20 मवेशियों को जब्त क‍िया गया. वहीं 407 का चालक और उप चालक फरार हो गया. चौपारण की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 407 वाहन संख्या जेएच 02 बीएच-0295, कंटेनर वाहन यूपी 21सी-4719 और कंटेनर यूपी 83 एटी-3315 को जब्त किया गया. उसी के साथ पांच तस्करों को भी गिरफ्तार क‍िया गया. थानेदार ने बताया कि पुलिस कप्‍तान को गुप्‍त सूचना म‍िली थी क‍ि बिहार से चौपारण होते हुए अवैध रूप से गौवंशीय पशु को क्रूरतापूर्वक क्षमता से अधिक लोड कर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्‍तान मनोज रतन चोथे ने डीएसपी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. टीम में इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा एवं थाना प्रभारी शम्भू नन्द ईश्वर के साथ कई जवानों को शामिल क‍िया गया. इसे भी पढ़ें- LAGATAR">https://lagatar.in/lagatar-impact-corporations-team-took-out-the-dead-pigs-from-the-harmu-river-people-were-troubled-by-the-foul-smell/">LAGATAR

IMPACT: हरमू नदी से मृत सूकरों को निगम की टीम ने निकाला, दुर्गंध से परेशान थे लोग
टीम ने चोरदाहा चेकपोस्ट पर बिहार की ओर से आने वाले सभी वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू की गई. रात करीब 2:00 बजे दो कंटेनर को रोका गया. जांच में पाया गया क‍ि उसमें गौवंशीय पशु को अवैध रूप से तस्करों की ओर से क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था तथा एक 407 वाहन से दोनों वाहनों को स्कॉर्ट किया जा रहा था. चेकिंग देख एक अवैध पशु लदा कंटेनर चोरदाहा चेकपोस्ट से भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पिपरा गांव तथा एक कंटेनर और 407 को चोरदाहा चेकपोस्ट के आगे इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के सामने जीटी रोड पर पकड़ा. दोनों वाहनों में कुल 55 मवेशी लदे थे. इस संबंध में थाना कांड संख्या 274/22 में धारा 414, 34 एवं 3/4//5/12/13 झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 एवं 11(1) (डी) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 दर्ज किया गया. वाहनों पर लदे पशु को मयूरहंड गौशाला में रखा गया. गिरफ्तार पांच अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इनकी हुई गिरफ्तारी  

मो. उमर (38) पिता मो इनामुल, ग्राम अंसार नगर चतरा, चालक मो. एकरार उर्फ मुन्ना (35) पिता स्व इसरार खान, ग्राम हेमजापुर, थाना आमस, जिला गया (बिहार), मो. कैफ कुरैशी (20) पिता मो. रौशन कुरैशी, ग्राम बेलौडी, थाना मोहनियां, जिला कैमूर भभुआ, मो. शारिक कुरैशी (21) पिता मो. मनान कुरैशी, ग्राम बेलोडी, थाना मोहनियां, जिला कैमूर भभुआ और मो. अनवर कुरैशी (38) पिता सदरु कुरैशी, ग्राम बेलोडी, थाना मोहनियां, जिला कैमूर भभुआ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसे भी पढ़ें- बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-team-reached-palamu-to-investigate-will-file-chargesheet-soon/">बकोरिया

कांड : जांच करने सीबीआई की टीम पहुंची पलामू, जल्द दायर करेगी चार्जशीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही