Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : टाटी झरिया प्रखंड के तीन घरों में 40 हजार नकद समेत जेवरात की चोरी

Advertisement
Advertisement
Daru : टाटीझरिया थाना क्षेत्र के अमनारी में आदित्य आलोक, शैलेश पासवान और भराजो में हरि प्रजापति के घर शनिवार की रात ताला तोड़ कर जेवरात समेत नगद की चोरी कर ली गई. भराजो में हरि प्रजापति का परिवार मेहमानी में बाहर गया था. उनके घर से कीमती जेवरात समेत नगद 15,000 रुपए की चोरी कर ली गई. अमनारी में आदित्य आलोक के घर से जेवरात समेत 10,000 रुपए की चोरी हुई. वहीं शैलेश पासवान के घर से पांच हजार रुपए नगद समेत बेटी की शादी के लिए रखे गहने की चोरी कर ली गई. चोरी की सूचना मिलते ही टाटीझरिया थाना से एएसआई विपिन कुमार झा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shopkeepers-protested-against-300-percent-increase-in-license-fee-by-dvc/">धनबाद

: दुकानदारों ने डीवीसी द्वारा लाइसेंस फी में 300 प्रतिशत वृद्धि का किया विरोध
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही