Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पंचायत सचिव की परीक्षा में गुरूकुल के 45 प्रतिभागियों को मिली कामयाबी

Hazaribagh : गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित गुरुकुल कोचिंग संस्थान के 45 प्रतिभागियों ने पंचायत सचिव परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में शानदार सफलता प्राप्त की है. सभी सफल अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दिया. सफल प्रतिभागियों ने कक्षाओं में ही याद कराने की अद्भुत कला, टेस्ट सीरीज तथा सिलेबल्स को फोकस करते हुए विगत वर्षों के प्रश्नों के निरंतर अभ्यास करवाने को दिया है. इस मौके पर गुरुकुल में दिनभर मिठाइयां खिलाने का दौर चला. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-the-house-due-to-cigarette-or-alcohol-death-by-burning/">धनबाद:

सिगरेट या शराब के कारण घर में लगी आग, जलकर हुई मौत

प्रतिभागियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं- निदेशक

संस्थान के निदेशक जेपी जैन और प्रबंध निदेशिका शिप्रा जैन ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थी निरंतर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं. इस कारण हजारीबाग के प्रतियोगी विद्यार्थियों को दिल्ली, पटना, रांची और बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है. हजारीबाग के आसपास के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए हजारीबाग में गुरुकुल संस्थान से मार्गदर्शन प्राप्त करने आ रहे हैं. यह संस्थान के लिए गर्व की बात है. शिप्रा जैन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें:जरा,">https://lagatar.in/please-look-here-and-there-too-gracefully-education-secretary/">जरा,

इधर भी नजरें इनायत करें शिक्षा सचिव…

ये विद्यार्थी हुए सफल

सफल विद्यार्थियों में अनुरागिनी प्रिया, नीती सिन्हा, संजू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी, शिखा कुमारी, शालिनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, संजना कुमारी, गोपाल कुमार, बसंत कुमार, विक्रम कुमार, अजय कुमार, महादेव, निकिता कुमारी, लक्ष्मी, तारकेश्वर, तरुण, रंजीत, संगीता, पिंटू कुमार, शाहनवाज, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, अजय राम, सुखदेव कुमार, संजना परवीन, रेखा कुमारी, मोहित कुमार, अजय कुमार, संगीता सिंह, पुष्पा सिन्हा, पवन कुमार यादव, मुकेश कुमार दास, अख्तर हसन, मनोज टूडू आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही