नीति के नाम पर राजनीति कर रही सरकार : सुदेश महतो दूसरी खबर
अब असेंबली में बच्चों को दी जाएगी यातायात संबंधी जानकारी
alt="" width="600" height="360" /> जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई निर्देश जारी Hazaribagh : हजारीबाग समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से समीक्षा बैठक हुई. इसकी संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी बरही पूनम कुजूर तथा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने स्थानीय बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी से मिलकर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया. साथ ही विद्यालयों में जागरूकता के लिए वॉयस ओवर के माध्यम से सड़क-जागरूकता से संबंधित सुबह असेंबली के दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया. बरही-चौपारण रोड सेफ्टी को लेकर कैंप लगाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिया गया तथा ट्रैफिक इंचार्ज को शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. इसे भी पढ़ें:जहाज">https://lagatar.in/ship-firing-case-accused-on-remand-of-sahibganj-police-ed-registers-ecir/">जहाज
पर फायरिंग मामलाः साहिबगंज पुलिस की रिमांड पर आरोपी, ED ने दर्ज किया ECIR
alt="" width="600" height="300" />
सड़क सुरक्षा से संबंधित कई निर्देश
मौके पर सभी पथों में पॉट-होल्स की मरम्मत, पथ के किनारे साइनबोर्ड एवं किमी पोस्ट आदि का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने व बड़े एवं विजिबल साइनबोर्ड एवं लाइट रिफ्लेक्टर स्थापित करवाने का निर्देश पथ निर्माण विभाग के अधिकारी को दिया. चोरदाहा चेकपोस्ट के अतिरिक्त अन्य स्थानों में भी नेत्र जांच शिविर का आयोजन करते हुए नेत्र जांच में विकृति अथवा नेत्र दोष वाले व्यक्तियों की सूची परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग अधिकारी को दिया दिया. तीसरी खबर20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक में थाना और वन विभाग के प्रतिनिधि अनुपस्थित
alt="" width="600" height="340" /> अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, स्पष्टीकरण का निर्देश Chouparan : चौपारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक 20 सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें थाना और वन विभाग के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की समीक्षा की गई. पिछली बैठक में अध्यक्ष ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी देते हुए सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. उसके आलोक में अध्यक्ष ने विभागावार सूची की मांग की गई. वहीं अध्यक्ष ने कई योजनाओं का निरीक्षण करने की बात कही. साथ ही मनरेगा, बिजली, शिक्षा, आपूर्ति, आंगनबाड़ी, पेयजल एवं स्वच्छता सहित अन्य सभी विभागों की समीक्षा की गई. बैठक में अनुपस्थित रहे थाना और वन विभाग से किसी पदाधिकारी के नहीं पहुंचने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित रहने वाले सभी के विरुद्ध स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. संचालन बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने किया. बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष व सदस्यों के अलावा बीपीओ गोपाल प्रसाद व संतोष कुमार, बीइइओ राकेश कुमार, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक अभिषेक बडरियार, बीएओ मुकुंद हंस, पीएम आवास समन्वयक मो. इरफान आलम, बीडब्ल्यूओ अशोक कुमार यादव, जल जीवन मिशन समन्वयक अनिल पांडेय, महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी, शिवानी सेन, आशा देवी, जेई सहित कई लोग उपस्थित थे. चौथी खबर
सीसीएल के सेवानिवृत्त अधीक्षक ने हेरिटेज डेंटल एंड ओरल केयर का किया उद्घाटन
alt="" width="600" height="360" /> Barhi : धनबाद रोड अनुमंडलीय अस्पताल के समीप स्थित राजेंद्र टावर के ग्राउंड फ्लोर में हेरिटेज डेंटल एंड ओरल केयर का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन सीसीएल के सेवानिवृत्त अधीक्षक एमएम हसन ने किया. डेंटल केयर में चिकित्सक बीडीएस डॉ जफर और डेंटल सर्जन डॉ रुकैया बानो अपनी सेवा देंगे. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, कांग्रेस के प्रदेश कमिटी के सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के विस अध्यक्ष मो कयूम अंसारी, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, पप्पू खान, अनिल कुमार, विद्याशंकर, अमित सोनी, सीताराम प्रजापति, ज्योति वर्मा, सैयद अली इमाम, असफा इमाम, सैयद माज, हुसैन, मरियम फिरदौस, लाईमा शमीम, नौशीन फातमा, मो दाऊद, बीटू सहित कई लोग मौजूद थे. संचालक ने बताया कि उनके डेंटल क्लिनिक में दंत रोग से संबंधित सभी सेवाएं दी जाएंगी. इसे भी पढ़ें:1932">https://lagatar.in/reaction-of-jagarnath-mahto-babulal-marandi-saryu-rai-and-vinod-singh-on-return-of-1932-khatian-bill/">1932
खतियान बिल लौटने पर जगरनाथ महतो, बाबूलाल मरांडी, सरयू राय और विनोद सिंह की प्रतिक्रिया पांचवीं खबर
18 फरवरी से शबरी मंदिर में शिव प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ
alt="" width="600" height="500" /> एक फरवरी को किया जाएगा ध्वजारोहण Chouparan : चौपारण प्रखंड अंतर्गत करमा के जोकट में नवनिर्मित शबरी मंदिर में शिव प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ होगा. यह सात दिवसीय यज्ञ 18 से 24 फरवरी तक किया जाएगा. इसके लिए एक फरवरी को मंदिर परिसर में भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया जाएगा. इस संबंध में अखिल भारतीय भुइयां समाज के कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी संतोष भुईयां ने बताया कि अखिल भारतीय भुइयां समाज के बैनर तले समाज के सभी लोगों के सहयोग से मां शबरी मंदिर में स्थापना एवं शिव प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ किया जाएगा. जिसमें सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है. यज्ञ को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष आजाद भुइयां, सचिव दिगंबर भुइयां, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भुइयां, कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी संतोष कुमार भुइयां, उप सचिव रामप्रसाद भुइयां, समन्वयक काशी भुइयां के साथ लखन भुइयां, प्रकाश पिंटू, विजय भुइयां, श्यामलाल भुइयां, राजकुमार भुइयां, शंकर भुइयां, भुनेश्वर भुइयां, श्री भुइयां, विनोद भुइयां, रंजीत भुइयां, मनोज भुइयां, कैलाश भुइयां, रंजीत भुइयां, विनय भुइयां, राम लखन भुइयां, प्रकाश भुइयां, बिरजू भुइयां, पवन भुइयां, नकुल भुइयां सहित समाज के सभी लोग सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment