Hazaribagh : हजारीबाग में शुक्रवार को जिला स्तरीय सहिया सह आदर्श दंपती सम्मेलन का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया. जिले में 50 उत्कृष्ट सहिया, 50 आदर्श दंपती और 10 एजेंसियों को सम्मानित किया गया. यह वैसी सहिया हैं, जिन्होंने विकट परिस्थिति में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति की. दरअसल हजारीबाग में शुक्रवार को जिला स्तरीय सहिया सह आदर्श दंपती सम्मेलन का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने आदर्श दंपती, सहिया और एजेंसी के किए गए कार्यों को सराहा और कहा कि उनकी ही बदौलत जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था चल रही है. कोविड काल से लेकर अब तक उन लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना कर्तव्य निभाया है. कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता व पोषण समिति की 10 समूह को भी सम्मानित किया गया. जिले में कुल 2,344 सहिया काम कर रही हैं. इसमे 132 सहिया और 39 बीबीटी भी शामिल हैं. टाटीझरिया की चरको पंचायत में सुमित्रा देवी सहिया के रूप में सेवा दे रही हैं. उनका कहना है कि उन लोगों को क्षेत्र में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लोगों को समझाने के बाद भी वे समझते नहीं हैं. सहियाओं को अस्पताल और गांव के बीच दूरी अधिक होने के कारण सेवा देने में समस्याएं आती हैं. वहीं शकुंतला देवी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, टीकाकरण, माता-शिशु स्वास्थ्य चर्चा, ग्राम सभा, टीबी सर्वे समेत कई काम सहियाओं से लिए जाते हैं. लेकिन सबसे बड़ी समस्या ग्रामीण इलाकों में होती है. वहां ग्रामीणों को समझाना बड़ी चुनौती है. चाहे वह फैमिली प्लानिंग की बात हो या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य बाते.
50 आदर्श दंपती हुए सम्मानित
कार्यक्रम में 50 आदर्श दंपती को भी सम्मानित किया गया. शादी के दो साल के बाद पहला बच्चा, तीन साल के बाद दूसरा बच्चा और फिर फैमिली प्लानिंग करने वाले दंपती को आदर्श दंपती की संज्ञा दी जाती है. इचाक में सेवा देने वाले शिवप्रसाद बताते हैं कि सबसे अधिक समस्या पुरुषों की नसबंदी को लेकर है. वे तैयार नहीं होते हैं, ऐसे में ग्रामीण इलाकों में काउंसिलिंग करने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tenderers-did-not-reach-residential-school-tender-canceled/">मनोहरपुर
: नहीं पहुंचे टेंडर भरने वाले, आवासीय विद्यालय का टेंडर रद्द [wpse_comments_template]
Leave a Comment