Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : स्वतंत्रता दिवस पर 57 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, मेंहदी प्रतियोगिता में गायत्री कुमारी रहीं अव्वल

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा साथी दल की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर बरही बेंदगी स्थित आईटीआई कॉलेज रसोईया धमना में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन युवा साथी दल के अध्यक्ष विकास सिंह सदस्यगण एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने संयुक्त रूप से किया. शिविर का शुभारंभ दल के अध्यक्ष ने रक्तदान कर किया. फिर समाजसेवी संजय मेहता, जावेद अंसारी, पवन कुमार, मो. जमाल उद्दीन, निरंजन भारती, मो. वाहिद अंसारी, मो. समसुद्दीन, अंसारी सोनू खलको, अरुण साहू, राम कुमार मिश्रा, मो. शमशेर आलम, ललन कुमार, अरविंद कुमार, मो. शमीम अंसारी, संतोष साव, विकास कुमार यादव, राहुल कुमार, समेत 57 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b/">बिहार

: डबल मर्डर कर शवों को कूड़े के ढेर में फेंका

वृक्षारोपण को बढ़ावा दने के लिए दिये गये पौधे

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने रक्तदाताओं को टी-शर्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. वहीं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए पौधे भी दिए गए. मौके पर युवा समाजसेवी संजय मेहता, तिलेश्वर साहू सेना के अध्यक्ष अरुण साहू, जनसभा न्यूज के निदेशक निरंजन भारती, जावेद सरफराज खान, दीपेश कुमार, आदित्य कुमार, सरफराज अहमद, शहजाद, मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन आर खैरी, मोकीम अख्तर पूनम कुजूर, गोपाल कुमार, अजीत कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा. दूसरी खबर

मेंहदी में गायत्री जबकि स्केचिंग प्रतियोगिता में उपेंद्र ने मारी बाजी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/mehandi-competition-15_970-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को मेंहदी और स्केचिंग प्रतियोगिता कराई गई. मेंहदी प्रतियोगिता में गायत्री कुमारी प्रथम, स्वीटी कुमारी, श्यामली जुनिका बैक और शबनम परवीन ने द्वितीय और प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं स्केचिंग प्रतियोगिता में उपेंद्र कुमार पटेल ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी. दूसरे स्थान पर नॉवेल टुडू और प्रशांत सागर हेम्ब्रोम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता संचालन में सहायक प्राध्यापिका डॉ बसुंधरा कुमारी, पुष्पा कुमारी, दीपमाला, महेश प्रसाद, जगेश्वर रजक, कुणाल कश्यप, रचना कुमारी, दिलीप कुमार सिंह, संदीप कुमार सिन्हा आदि का सराहनीय सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhananjay-yadav-and-niranjan-tanti-murder-accused-out-of-police-custody-anger-erupted-on-the-streets/">धनबाद

: धनंजय यादव व निरंजन तांती हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ़्त से बाहर, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही