Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : माउंट एग्माउंट स्कूल के 6 छात्र लोटवा डैम में डूबे, पांच शव बरामद

Advertisement
Advertisement
  • मृतकों में सुमित कुमार, शिवसागर, इसान सिह, प्रवीण यादव और मयंक शामिल
  • एक छात्र की तलाश में लगे हैं गोताखोर
  • सात छात्र साथ गये थे डैम में नहाने
  • छात्र सोनू कुमार भी था उनके साथ, जो तैर कर बाहर आने में सफल रहा
  •  डैम हादसे पर सीएम ने जताया दु:ख
    Hazaribag : हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड के लोटवा डैम में 6 छात्रों के डूबने की सूचना है. इनमें से पांच बच्चों के शव बरामद कर लिये गये हैं. मृतकों में सुमित कुमार, शिवसागर, इसान सिह, प्रवीण यादव और मयंक शामिल हैं. वहीं एक छात्र सोनू कुमार किसी तरह तैर कर बाहर निकल गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी छात्र प्लस टू के छात्र हैं, जो हजारीबाग के माउंट एग्माउंट स्कूल में पढ़ते थे. सात छात्र अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन स्कूल नहीं जाकर हजारीबाग से लगभग 30 किलोमीटर दूर नहाने के उद्देश्य से लोटवा डैम पहुंच गए. नहाने के दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए. इनमें से पांच छात्रों को शव बरामद कर लिये गये हैं. वहीं एक छात्र की तलाश गोताखोर कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी और कई समाजसेवी घटनास्थल पर पहुंचे.
    https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/24-3.jpg"

    alt="" width="600" height="400" />

    एक दोस्त को बचाने में डूबे अन्य

    संभावना है कि नहाने के क्रम में एक बच्चा गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के चक्कर में अन्य बच्चे भी पानी में डूब गए. एक बच्चे ने अन्य लोगों को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन के लोग, शिक्षक और प्राचार्य घटनास्थल पर पहुंचे. पूरी घटना की जानकारी ले रहे हैं.


    छात्र शिवसागर केरेडारी के पेटो का रहने वाला था

    शिवसागर जो 12वीं क्लास का छात्र है, वह अपनी नानी घर मटवारी गांधी मैदान के पीछे रहकर पढ़ाई कर रहा था. वह मूल रूप से केरेडारी के पेटो का रहने वाला था. उसके पिता का नाम शंकर रजक है, जो प्राइवेट नौकरी करते हैं. मां वीणा देवी पर शिक्षिका हैं. नाना का नाम विष्णु रजक है. वहीं उसकी मौसी मनीषा कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंची.

    लोटवा डैम हादसे पर सीएम ने जताया दु:ख

     मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग के लोटवा डैम हादसे पर दुख जताया है. ट्वीट कर उन्होंने कहा, हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुःखद खबर से मन व्यथित है. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.
  • इसे भी पढ़ें बिहार">https://lagatar.in/bihar-two-boats-collide-and-sink-in-river-ganga-11-saved-one-missing/">बिहार

    : दो नाव टकरा कर गंगा नदी में डूबी,11 बचे, एक लापता
  • [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही