Search

 
 
 

हजारीबाग : गोरमरवा जंगल में 602 पेटी विदेशी शराब जब्त

 
कबड्डी के सामान का कागजात बना लाई जा रही थी शराब पिकअप पकड़ाने के बाद चालक की निशानदेही पर मिली सफलता Hazaribagh: जिले में कबड्डी दुकान की आड़ में अवैध शराब के गोरखधंधा का खुलासा हुआ है. उत्पाद विभाग ने बीती रविवार रात चौपारण के गोरमरवा जंगल से एक ट्रक में लदे 602 पेटी अवैध शराब को जब्त किया है. इसकी कीमत 48 लाख आंकी गई है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के उपयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने सोमवार को जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि यह शराब की खेप पंजाब से बिहार ले जाई जा रही है. जिस ट्रक में शराब लाया जा रहा था, उस पर कबड्डी का सामान ऊपर में रखा हुआ था. ट्रक चालक के पास कबड्डी का कागजात भी उपलब्ध था, लेकिन गहन जांच के दौरान नीचे शराब की पेटी बरामद हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि उत्पाद विभाग, चौपारण थाना और मद्य निषेध, गया (बिहार) के साथ संयुक्त रूप से टीम गठित कर गरमोरवा के जंगल में छापेमारी की गई. इस क्रम एक संदिग्ध पिकअप को रोकने पर दो व्यक्ति भागने लगे. एक को खदेड़ कर पकड़ा गया. पूछने पर अपना नाम सुनील कुमार बताया. पिकअप में अवैध शराब लदा था. उसकी निशानदेही पर जंगल में अवैध विदेशी शराब लदा ट्रक खड़ा पाया गया. पिकअप चालक से पूछने पर उसने बताया कि यह शराब अजय कुमार यादव और विकास यादव का है. दोनों वाहनों को अवैध विदेशी शराब के साथ जब्त कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें-सरिया">https://lagatar.in/3-news-from-giridih-together-including-panic-due-to-finding-of-male-skeleton-in-sariya/">सरिया

में नर कंकाल मिलने से दहशत समेत गिरिडीह की 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही