Search

 
 
 

हजारीबाग: 7 जुआरी गिरफ्तार, 24 हजार नकद व ताश जब्त

 
Hazaribagh: हजारीबाग जिला के बड़कागांव में बीती रात पुलिस ने नयाटांड़ गांव से जुआ खेलते सात जुआरियों को पकड़ा. मौके से 8 बाइक, 6 मोबाइल, 24 हजार रुपए व ताश के सात बंडल बरामद किए गए. पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि नयाटांड़ के ग्रामीणों को गुप्त सूचना दी थी कि गांव में कई दिनों से जुआ खेला जा रहा है. इससे युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. जिसके बाद छापेमारी कर नयाटांड़ गांव के निवासी मुकेश कुमार, रवि, दीपक कुमार नायक व गौरव के अलावा रामसुंदर, राजकुमार व ज्ञानी कुमार को जुआ खेलते पकड़ा गया. साथ ही सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-divyang-rayatdar-of-chudinda-pleaded-with-co-not-to-file-dismissal/">घाटशिला

: चुडिंदा के दिव्यांग रैयतदार ने सीओ से खारिज दाखिल नहीं करने की लगाई गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही