Search

 
 
 

हजारीबाग : नौवीं की छात्रा चार माह की गर्भवती

 
शादी का झांसा देकर प्रेमी ने बनाया शारीरिक संबंध गर्भवती होने पर शादी से इनकार, थाना में केस दर्ज Barkatta, Hazaribagh:  बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के एक आवासीय विद्यालय की एक छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा चार माह की गर्भवती बताई जा रही है. उसने बरकट्ठा थाना पहुचं कर प्राथमिकी दर्ज कराई है. 17 वर्षीय छात्रा ने बताया कि करीब एक साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बरही निवासी रूपेश राम से उसकी दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा. इस बीच चार माह पूर्व 19 दिसंबर 2023 को रूपेश विद्यालय पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ बरही ले गया. फिर उसके साथ यौन शोषण किया. इसके बाद बार-बार उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाकर यौन शौषण करता रहा. पीड़िता ने बताया है कि अभी वह चार माह की गर्भवती है. अपने प्रेमी रूपेश राम को जब इसकी जानकारी दी, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद उसने अपने घरवालों को सारी घटना से अवगत कराया. इधर, लड़की के आवेदन पर बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता ने बताया कि छात्रा की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. छात्रा का न्यायालय में 164 का ब्यान दर्ज करा दिया गया है. वहीं, नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-interrogates-mla-amba-prasad-for-six-hours-calls-him-again-on-wednesday/">रांची

: ईडी ने विधायक अंबा प्रसाद से छह घंटे की पूछताछ, बुधवार को फिर बुलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही