Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में रोड पर बना गड्ढा, दुर्घटना को दे रहा दावत

 
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड अंतर्गत सेलाहारा पंचायत के ग्राम सेलहाराकला में रोड पर लगभग पांच फीट लंबा और डेढ़ फीट गहरा गड्ढा बना है, जो दुर्घटना को दावत दे रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी भुनेश्वर यादव ने बताया कि ग्रामीणों से मिली शिकायत पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान जाकर देखा, तो वहां तीखा मोड़ है. वहीं रोड़ पर खतरनाक गड्ढा बना हुआ है. इस रोड से कई वाहनों का आवागमन होता है. इसे भी पढ़ें- 5">https://lagatar.in/5-students-will-go-abroad-for-higher-education-hemant-government-will-do-mou-with-britain-under-chevening-scholarship/">5

छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे विदेश, शेवनिंग स्कॉलरशिप के तहत हेमंत सरकार ब्रिटेन के साथ करेगी MOU
भुनेश्वर ने बताया कि यह रोड पांडेयबारा से सेलहारा होते हुए चंदवारा की ओर जाता है. कहा कि उधर गैस पाइप लाइन का काम कर रहे संवेदक के कर्मियों की लापरवाही से गड्ढा बना हुआ है. इसकी शिकायत बरही एसडीओ पूनम कुजूर से की गई है. साथ ही संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है. भुनेश्वर ने चेतावनी दी कि अगर रोड पर बने गड्ढे को जल्द ठीक नहीं किया गया, तो आंदोलन कर विरोध किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- बिरसा">https://lagatar.in/ranchi-district-administration-will-plant-saplings-in-2000-acres-of-land-under-birsa-green-village-scheme/">बिरसा

हरित ग्राम योजना के तहत रांची जिला प्रशासन 2000 एकड़ जमीन में करेगा पौधारोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही