Search

 
 
 

हजारीबाग : स्कूटी सवार युवती को बीच शहर में हाइवा ने रौंदा, मौत

 
  • यूनिटी स्मार्ट फाइनेंस कंपनी में काम करती थी मृतका
  • ड्यूटी जाने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से गई जान
Hazaribagh : शहर के बीचों बीच ग्वाल टोली चौक के पास जाकिर हुसैन रोड में एक हाइवा ने एक स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. तत्काल उसे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक मौत के बाद सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपनी कस्टडी में ले लिया है. मृतका पूर्णिमा कुमारी अपनी स्कूटी से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बैहरी स्थित अपने घर से कुम्हार टोली जा रही थी. वह कुम्हार टोली में संचालित यूनिटी स्मार्ट फाइनेंस कंपनी में काम करती थी. जहां ड्यूटी पर जा रही थी. यह कंपनी कुम्हार टोली के बिंदेश्वरी पाथ में संचालित है. घटना के संबंध में बताया गया कि ट्रक ने युवती की स्कूटी में सामने से टक्कर मार दिया. सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि लड़की अपने घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैहरी से कुम्हार टोली चौक स्थित कंपनी यूनिटी स्मार्ट फाइनेंस में हर दिन की भांति जा रही थी. एकाएक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया. फिलहाल पुलिस के द्वारा युवती को इलाज के लिए शेख भिखारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. ट्रक को सदर थाने में कस्टडी में ले लिया गया है. जबकि चालक मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-sugar-businessman-shot-dead-in-chhatarpur-road-blocked-in-protest/">पलामू

: छत्तरपुर में गोली मारकर चीनी कारोबारी की हत्या, विरोध में सड़क जाम, कल बंद रहेगा छत्तरपुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही