Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग :  शिवपुरी काली मंदिर में आयोजित हुआ भव्य जागरण, भक्तिरस में सराबोर हुए श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : शिवपुरी काली पूजा समिति के तत्वावधान में बीती रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपुरी काली पूजा समिति  के अध्यक्ष प्रभात कुमार प्रधान ने किया. सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की वंदना से की गयी. कार्यक्रम में काली पूजा समिति के द्वारा शिवपुरी सहित शहर के गणमान्य लोग को मां की चुनरी तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित किए गए अतिथियों में डॉ. प्रदीप कुमार प्रधान , भैया अभिमन्यु प्रसाद , भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता , राजेश यादव अशोक सिन्हा , रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पवन गुप्ता , अजय कुमार सिन्हा , ओम प्रकाश गोप राजकुमार यादव , डॉ नवेन्दु जयपुरियर  समेत अन्य दर्जनों लोग शामिल थे. जागरण के दौरान प्रख्यात भजन गायिका पायल बनारसी , छवि कुमारी गायक विनय मिश्रा एवं उनकी टीम ने भाग लिया. जागरण के दौरान झांकी कलाकारों के द्वारा एक से बढ़ कर एक झांकी प्रस्तुत की गयी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-three-dsps-transferred-prakash-soy-became-kotwali-dsp/">रांची

: तीन डीएसपी का तबादला, प्रकाश सोय बने कोतवाली डीएसपी झांकी की एक एक झलक मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में गोता लगाने को विवश कर रहा था.  माता रानी के जागरण में उपस्थित हजारों लोग बस सब कुछ भूल  मां की भक्ति में लीन होकर रात भर झूमते रहे. जागरण के दौरान भक्तिगीत महिला, पुरुष , वृद्ध युवा बच्चे सब का उत्साह देखते बन रहा था.  भव्य जागरण के आयोजन पर सम्मानित अतिथियों ने शिवपुरी काली पूजा समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय समय पर  ऐसे धार्मिक सांस्कृतिक  आयोजन होते रहने से समाज मे एक नए धार्मिक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नवयुवकों को प्रेरणा मिलती है. जागरण में माता के भजनों पर एक और जहां महिला श्रद्धालु भाव विभोर हो रही थीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु लगातार भक्ति गीत पर थिरकने को मजबूर थे. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-kendriya-vidyalaya-student-commits-suicide/">जामताड़ा

: केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ने की आत्महत्या भगवान , भक्त और भक्ति का यह संगम एक मायने में ऐतिहासिक कहा जा सकता है. जागरण को ऐतिहासिक व सफल बनाने में प्रशांत कुमार प्रधान , मोहर दास , शम्भू शरण , शंकर अम्बष्ठ , अजय कुमार , टूटू कुमार , निशांत प्रधान ,  संजीव कुमार , राजीव प्रताप , रोहित कुमार (जैकी) , जयकुमार , निशिकांत  कुमार , भोला सिंह , अमर कुमार सिन्हा , मनोज मोदी , रविन्द्र सिंह ,सुधा प्रधान , सोनम प्रिया  , मिताली रश्मि , रेशमा देवी , अनिता देवी , लक्ष्मी देवी , मंजुला देवी , नीतू देवी , सुलेखा देवी ,  बसंती देवी ,  सहित शिवपुरी निवासी अन्य सैकड़ो लोग का योगदान रहा.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही