Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कोल लिंकेज की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Advertisement
Advertisement
आयुक्त ने एमएसएमई इकाइयों की जांच के लिए की बैठक, कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श Hazaribagh : कोल लिंकेज की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. खान एवं भूतत्व विभाग झारखंड रांची के आदेशानुसार नई कोयला वितरण नीति 2007 के तहत कोल लिंकेज प्राप्त कर रही एमएसएमई इकाइयों की जांच के लिए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में कमेटी बनाई गई है. कोल लिंकेज की सत्यता एवं प्राप्त हो रहे कोयले की उपयोगिता से संबंधित जांच के लिए मंगलवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने एक बैठक की. आयुक्त कार्यालय कक्ष में हुई इस बैठक में संबंधित एमएसएमई इकाइयों की जांच के लिए प्रमंडलस्तरीय समिति का गठन किया गया. इसमें उपनिदेशक खान, महाप्रबंधक खान और पुलिस उप महानिरीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक को शामिल किया गया है. इस बीच आयुक्त एवं उपस्थित समिति के बीच जांच से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. प्रमंडलस्तरीय समिति अपनी जिला स्तरीय इकाइयों की जांच कर आगे की कार्रवाई प्रस्तावित करेगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-australian-experts-said-that-it-is-possible-to-solve-the-worlds-problems-through-the-language-of-space/">धनबाद

: आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने कहा, अंतरिक्ष की भाषा से दुनिया की समस्याओं का निदान संभव
बैठक में आयुक्त के सचिव रवि राज शर्मा, शंकर कुमार सिन्हा उपनिदेशक खान धनबाद, गोपाल कुमार दास उपनिदेशक खान हजारीबाग, राजेंद्र प्रसाद महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र धनबाद एवं बोकारो, शंभू शरण महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हजारीबाग, जगन्नाथ दास महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गिरिडीह, महेश प्रजापति अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग, कुलदीप कुमार पुलिस उपाधीक्षक नगर बोकारो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : T-20">https://lagatar.in/a-new-record-was-made-in-t-20-this-player-did-this-feat/">T-20

में बन गया नया रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी ने कर दिया यह कारनाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही