Search

 
 
 

हजारीबाग : एंटी करप्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक

 
Hazaribagh: नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया की एक बैठक डीवीसी भूमि संरक्षण कार्यालय के सभागार में सोमवार को हुई. मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में संगठन के मूलभूत उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में बढ़-कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जेएन मिश्रा, केंद्रीय कल्याण सचिव अमित कुमार, स्थानीय जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दास, झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष उज्जवल दुबे, राष्ट्रीय संगठन सचिव मयंक अनजाने, रांची जिला अध्यक्ष संजय साहू ने भी उपस्थित सदस्यों से संगठन मजबूती पर जोर दिया. इस दौरान अभिषेक कुमार को जिला सचिव से पदोन्नति कर प्रदेश अध्यक्ष का पदभार दिया गया. स्थानीय संगठन का पुनर्गठन करते हुए राकेश ठाकुर को जिला अध्यक्ष, सुबोध कुमार को जिला सचिव, रविंद्र कुमार को जिला उपसचिव, अजय पांडे को उपाध्यक्ष, संजय उपाध्याय को जिला महामंत्री, नंदकिशोर सावंत को जिला संयुक्त सचिव और राजकुमार को जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया. संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज लोहार ने मंच संचालन किया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-many-ias-officers-transferred-many-got-additional-charge-see-list/">रांची

: कई IAS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही