Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : होली मिलन में जमकर उड़े अबीर-गुलाल

Hazaribagh : फगुआ के रंग में अब सब कोई सराबोर होने लगा रहा है. कई जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है. हजारीबाग के समाजसेवी सह भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में भी गुरुवार को जमकर अबीर-गुलाल उड़े. यहां समाज के हर तबके ने एक-दूजे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान लोगों ने फगुआ के गाने पर जमकर मस्ती की. क्या महिलाएं क्या पुरुष व बच्चे सभी मस्ती के रंग में डूबे हुए नजर आए. प्रदीप प्रसाद ने भी लोगों से गले मिल होली की शुभकामनाएं दीं. इस समारोह के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई कि हम सभी एक समाज के लोग हैं. सभी को एक साथ रहना है, आपस में किसी भी तरह का बैर भाव नहीं रखना चाहिए. होली मिलन समारोह के दौरान लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी जमकर स्वाद उठाया. हजारीबाग अपने लजीज व्यंजन और इसके लिए पूरे देश भर में जाना जाता है. यहां के बर्रा के बारे में सांसद जयंत सिन्हा ने लोकसभा में भी चर्चा की है .ऐसे में उत्सव में आपको बर्रा अवश्य मिल जाएगा. प्रदीप प्रसाद के होली मिलन समारोह में भी लोगों ने बर्रा का स्वाद जमकर चखा. इसे भी पढ़ें: आजसू">https://lagatar.in/bjp-people-celebrated-the-victory-of-ajsu-candidate-sunita-chowdhary-in-ranka/">आजसू

प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत पर रंका में भाजपाइयों ने मनाया जश्न 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही