Search

 
 
 

हजारीबाग : एसीबी ने रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

 
Hazaribagh: एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. सोमवार को एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी को तीन हजार रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. जमीन से जुड़े काम के एवज में बड़कागांव के राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी ने रिश्वत की मांग की थी. शिकायत के बाद इसकी गिरफ्तारी की गयी. एसीबी की टीम को हजारीबाग के महुदा निवासी बकाउल्लाह खान ने आवेदन देकर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. और कहा था कि वह अपनी जमीन से जुड़े मामले को लेकर 10 दिन पहले बड़कागांव अंचल कार्यालय गए थे और फॉर्म जमा कर दिया था. एलपीसी के लिए राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी से मुलाकात की. उन्होंने इस काम के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की. वह रिश्वत देना नहीं चाहते थे. इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी में की. एसीबी ने मामले की जांच करायी. जांच में रिश्वत मांगने का मामला सही पाया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की इसे भी पढ़ें - सिर्फ">https://lagatar.in/not-just-infiltrators-ias-and-congress-mlas-are-also-getting-fake-documents-made-babulal/">सिर्फ

घुसपैठिए नहीं, IAS और कांग्रेस MLA भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही