Search

 
 
 

हजारीबाग: ACB ने बिल निकासी के नाम पर घूस मांगने वाले पंचायत सेवक को किया गिरफ्तार

 
Hazaribagh: एसीबी ने बिल निकासी के नाम पर घूस मांगने वाले पंचायत सेवक को गिरफ्तार किया. हजारीबाग एसीबी की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जिले के बड़कागांव चंदौल पंचायत के पंचायत सेवक अशोक नारायण तिवारी को पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार किया. पंचायत सेवक को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ हजारीबाग लेकर चली गई. जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/jmms-12th-convention-begins-in-ranchi-guruji-hemant-arrive/">रांची

में JMM का 12वां महाधिवेशन शुरू, गुरुजी, हेमंत व बसंत पहुंचे         

पांच हजार रुपए मांगी गई थी घूस

जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित मरदू सोती गांव के जितेंद्र राम ने ACB से शिकायत करते हुए कहा था कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मरदू सोती तालाब के किनारे दशकर्म शेड निर्माण का कार्य मिला है. इस काम के लिए इनको 80 हजार रुपया मिल चुका है. बाकी 1.69 लाख रुपया मिलना शेष है. आगे के काम के लिए 80 हजार रुपए का भुगतान किया जाना है. इसके एवज में पंचायत सेवक अशोक नारायण तिवारी ने घूस के रूप में पांच हजार रुपए की मांग की थी. जबकि जितेंद्र राम घूस देने को तैयार नहीं था. इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत हजारीबाग एसीबी से की. इस पर टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए घूस लेते पंचायत सेवक अशोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें- शीतकालीन">https://lagatar.in/winter-session-bjp-raises-slogans-of-cm-hemant-soren-murdabad-regarding-jpsc-issue-house-adjourned-till-1230/">शीतकालीन

सत्र : JPSC मुद्दे को लेकर BJP ने सीएम हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के लगाये नारे, सदन 12:30 तक स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही