Search

 
 
 

हजारीबाग हादसा : करंट से झुलसे दो की हालत नाजुक, रिम्स जाकर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने जाना हाल

 
Ranchi : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजारीबाग में हुई भीषण घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर 11000 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया था. इस घटना में झुलसे चार लोगों को इलाज के लिए रिम्स लाया गया है. जहां दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. इनमें 17 वर्षीय सरफराज अहमद और 40 वर्षीय उबैदुल्लाह वेंटिलेटर पर है. इस बीच घटना में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बुधवार को रिम्स पहुंचे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/661-5.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

घायलों के परिजनों से की बात

राजेश ठाकुर ने घायलों के परिजनों से की बात की. कहा कि यह दुखद घटना है. जिस स्थिति में उन्हें लाया गया था, उसके बाद से उनके स्वास्थ्य में सुधार होता दिख रहा है. परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि वे इलाज की व्यवस्था से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि घायल रिकवर कर रहे हैं. रिम्स के डॉक्टरों ने भी अपना बेहतर प्रयास किया है. बहुत जल्द सभी घायल स्वस्थ होंगे, यही कामना है. इसे भी पढ़ें – स्पीकर">https://lagatar.in/speaker-rabindranath-mahto-filed-the-answer-in-the-high-court-know-the-matter/">स्पीकर

रवींद्रनाथ महतो ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानें मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही