Search

 
 
 

हजारीबाग : कोनार डैम के रात्रि प्रहरी का आकस्मिक निधन

 
Vishnugarh : विष्णुगढ़ प्रखंड के कोनार डैम में रात्रि प्रहरी का काम करने वाले राजेश विश्वकर्मा (51) का आकस्मिक निधन शनिवार की रात हो गया. वह कोनार डैम से हजारीबाग पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने वाली ठेका कंपनी में काम करता था. शनिवार की रात को उसे चक्कर आया और वह गिर गया. सहकर्मी उसे इलाज के लिए तुरंत हजारीबाग ले गए. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान रांची में उसकी मौत हो गई. मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताई गई. राजेश गिरिडीह जिला के डुमरी के तेलखरा का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आयुष्मान">https://lagatar.in/rims-earns-26-crores-from-ayushman-25-percent-will-be-distributed-among-doctors/">आयुष्मान

से रिम्स की 26 करोड़ की कमाई, 25 फीसदी डॉक्टरों में बंटेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही