Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: 14 सालों से फरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: हजारीबाग जिला के चौपारण पुलिस ने संजय गुप्ता हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. संजय गुप्ता की हत्या दनुआ स्थित होटल में 17 सितंबर 2009 को कर दी गई थी. इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जगदीश यादव के खिलाफ चौपारण थाना कांड संख्या- 96/09 दिनांक- 17/09/2009 धारा- 302/34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज है. आरोपी चौपारण के दनुआ निवासी दशरथ यादव है, जो 14 सालों से फरार चल रहा था. जगदीश यादव के खिलाफ स्थायी वारंट निर्गत किया गया था. एसपी के आदेश पर सियारकोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fancy-dress-competition-in-carmel-school-little-ones-showed-their-skills/">धनबाद

: कार्मेल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने दिखाया हुनर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही