Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: मारपीट मामले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छापेमारी जारी

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: बरही में सात दिन के बाद भी मारपीट का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. बीते दो सितंबर को गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन के दौरान करियातपुर निवासी शंकर केसरी के पुत्र शुभम केसरी के साथ मारपीट को लेकर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसमें उसी गांव के स्थानीय युवक दिलीप शर्मा, सूरज शर्मा, सुमित शर्मा, चंदन शर्मा, अंकुश शर्मा और योगेंद्र ठाकुर को आरोपी बनाया गया था. घटना के सात दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
इसे भी पढ़ें– राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-our-journey-is-against-the-ideology-of-bjp-and-rss-media-not-with-the-opposition/">राहुल

गांधी ने कहा, हमारी यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ, मीडिया विपक्ष के साथ नहीं
पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके पुत्र को अनुमंडलीय सदर हजारीबाग सहित नागरमल मोदी सेवा सदन रांची में करीब पांच दिनों तक भर्ती होना पड़ा. इस घटना में वे लोग आर्थिक व मानसिक रूप से थक चुके हैं. आरोपी खुलेआम घूम रहा है. उसकी गिरफ्तारी नहीं होना उनके व उनके परिवार के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से संबंधित मामले में दोषियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. मामले को लेकर आईओ ओमप्रकाश साहा ने बताया कि काउंटर केस दर्ज है. अनुसंधान व गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. पुलिस आरोपियों पर नजर रखे हुए है. शीघ्र ही निश्चित रूप से गिरफ्तारी होगी.
इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/hemant-biswa-sarma-said-we-demolished-al-qaeda-offices-not-madrasas/">हेमंत

बिस्व सरमा बोले, हमने मदरसे नहीं, अल कायदा के दफ्तरों को गिराया, राहुल पाकिस्तान में यात्रा निकालें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही