Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पेट्रोल कम देने का आरोप लगा युवक ने खूब किया हंगामा

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : पेट्रोल कम देने का आरोप लगा इचाक के युवक अविनाश कुमार ने रविवार को नवाबगंज स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर खूब हंगामा किया. युवक ने आरोप लगाया कि एक तो पेट्रोल पंप से बिल नहीं दिया जाता है और ऊपर से 450 रुपए का पेट्रोल 40 किलोमीटर में ही खत्म हो गया. शुक्रवार और शनिवार को भी इस पेट्रोल पंप से खूब गोरखधंधा हुआ. युवक का कहना है कि मीटर में कम पेट्रोल दिखाया, तो उसने आपत्ति दर्ज कराई. लेकिन उसे यह कह कर चलता कर दिया गया कि सही मापी है. उसने मैनेजर से इस बात की शिकायत भी की. लेकिन कोई सुननेवाला नहीं. उल्टा युवक पर ही पेट्रोल पंपकर्मी आरोप लगाने लगे कि उसकी बाइक ही खराब है और ज्यादा पेट्रोल खपत हो रही है. ऐसे में हंगामा के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं बचा. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पेट्रोल लेकर पैसे नहीं देने पर हुआ विवाद : संचालक

इस संबंध में पेट्रोल पंप के संचालक अनूप अग्रवाल ने कहा कि युवक दो दिन पहले जेल से छूटकर आया था. उसने 500 रुपए का पेट्रोल लेकर पैसे नहीं दे रहा था. इसी बात पर हंगामा हो रहा था. वह बेबुनियाद आरोप लगा रहा है. वहां सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार और शनिवार को उस युवक का कोई फुटेज नहीं है.

पहले भी विवादों में रह चुका है लक्ष्मी पेट्रोल पंप

लक्ष्मी पेट्रोल पंप पहले भी विवादों में रह चुका है. यहां कम पेट्रोल देने का मामला उजागर हो चुका है. इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप को सील कर दिया था. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-train-accident-in-bankura-collision-between-two-goods-trains-12-coaches-derailed-driver-injured/">पश्चिम

बंगाल : बांकुड़ा में दो मालगाड़ी की टक्कर, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, ड्राइवर जख्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही