Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जहर खिलाकर विवाहिता को मारने का आरोप,  सदर अस्पताल में घंटों हंगामा

वीडियो बना रहे युवक को परिजनों ने जमकर कूटा   मायकेपक्ष का आरोप- तीन बेटियों के जन्म देने पर नाराज था पति वर्ष 2014 में डंडई में हुई थी भारती की शादी Hazaribagh : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित डंडई में पति पर पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया, इसलिए पति नाराज था. मृतका भारती देवी का मायके अमनारी में है. उसकी शादी वर्ष 2014 में डंडई के सुजीत उर्फ मुन्ना साव के साथ हुई थी. इस संबंध में मृतका के मायकेवालों ने बताया कि भारती के पति, सास, ससुर, देवर और ननद ने मिलकर शुक्रवार की शाम उसे जहर खिला दिया. मरने के बाद उसका शव खेत में फेंक दिया. फिर उन लोगों को सूचना देकर कहा गया कि भारती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. उसके बाद उसे अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया. घटना की सूचना मिलते ही अमनारी गांव से सैकड़ों महिला-पुरुष सदर अस्पताल पहुंचे और घंटों हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि जिस व्यक्ति ने भर्ती किया था, उसे ही मृतका का शव दो. लेकिन वहां मृतका के ससुराल पक्ष से एक भी व्यक्ति नहीं था. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-home-guard-dsp-suspends-commander/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : होमगार्ड डीएसपी ने कमांडर को किया सस्पेंड

वीडियो बनानेवाले की जमकर हुई धुनाई, दोषियों की गिरफ्तारी के पहले शव लेने से किया इनकार

सदर अस्पताल में हंगामे का वीडियो बना रहे एक युवक की मृतका के परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी. युवक को लात, घूंसे, चप्पल आदि से खूब पीटा गया. इस संबंध में महिलाओं ने बताया कि वीडियो बना रहा युवक लड़का पक्ष से आया था और कौन क्या बोलता है, वह उन लोगों पर नजर रखे हुए था. मृतका के मायकेवालों का कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वे लोग शव नहीं लेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क भी जाम करेंगे.

मामले की चल रही जांच : थाना प्रभारी

इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया गया. फिर शव परिजनों के जिम्मे दे दिया गया है. मामले की जांच चल रही है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : तालाब">https://lagatar.in/read-big-news-of-jharkhand-and-country-and-world-in-your-own-newspaper-shubham-sandesh/">तालाब

भरे, बेच डाली जमीन।।वेतन बढ़ाइये सरकार।।लोकसभा महज 66 मिनट चली।।सिसोदिया की बढ़ी हिरासत अवधि।।समेत कई खबरें पढ़ें आपके अपने अखबार “शुभम संदेश” में।।

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही