Search

 
 
 

हजारीबाग : मोबाइल चोरी के आरोपी ने की खुदकुशी, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

 
Hazaribagh:  एक युवक ने घर में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. घटना शनिवार की बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के सिरका मोहल्ले की है. मृतक की पहचान नारायण पासवान के पुत्र भोला पासवान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मोहल्ले के ही उपेंद्र कुमार की मोबाइल गुम हो गई थी. जिसके बाद उपेंद्र के द्वारा बड़ा बाजार थाना में आवेदन दिया गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को थाने पर बुलाया और पूछताछ की. जिसके बाद युवक ने जल्दी ही मोबाइल पुलिस को लौटा दिया. वहीं पुलिस ने पीआर बांड भरवाकर युवक को शाम को छोड़ दिया. इसके बाद युवक डिप्रेशन में आ गया और वह आत्महत्या कर लिया. इस पर परिजनों ने बड़ा बाजार पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. इस संबंध में मृतक के पिता नारायण ने लिखित आवेदन दिया हे. जिसमें लिखा है कि मृतक के पॉकेट से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें उसने अपनी मौत के पीछे अपने परिवार वालों का हाथ नहीं होने की बात लिखी है. इसे भी पढ़ें-दिल्ली">https://lagatar.in/many-leaders-of-delhi-congress-including-former-delhi-congress-president-arvinder-singh-lovely-joined-bjp/">दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली समेत दिल्ली कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए

युवक को लाया गया था थाना

आवेदन के अनुसार शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे को पुलिस भोला पासवान को थाने ले गई थी. भोला पर बाइक पर रखे मोबाइल को उठाने का आरोप था. भोला ने सुबह 7:30 बजे ही मोबाइल जमा करवा दिया था. उसके बावजूद भी उसे शाम 7:30 बजे तक हथकड़ी से बांधकर रखा गया. इस घटना से वह काफी आहत हुआ. उसे बेइज्जती महसूस हुई और उसने फांसी लगा ली. इस संबंध में बड़ा बाजार ओपी प्रभारी बिट्टू रजक ने बताया कि उपेंद्र कुमार ने एक आवेदन दिया था. जिस पर मृतक का नाम था. आरोप यह था कि मृतक मोबाइल ले लिया है और वह वापस नहीं कर रहा है. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस युवक को थाना लाई थी. फिर वह मोबाइल वापस कर दिया. जिस पर परिजनों को बुलाकर युवक को पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया गया. फिर वह घर पर जाकर आत्महत्या किया. इससे यही लग रहा है कि परिजन उस पर दबाव बनाए होंगे. जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया. उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा पुलिस पर आरोप लगाए गए आरोप बुनियाद हैं. इसे भी पढ़ें-रउवन">https://lagatar.in/everyones-greetings-to-rauvan-its-worth-the-cost-pm-won-hearts-by-greeting-like-this/">रउवन

सबके प्रणाम, गोड़ लागत ही… ऐसे अभिवादन करके पीएम ने जीता दिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही