Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: अभिभावक- शिक्षक मिलन समारोह में अभिभावकों को बतायी गयी बच्चों की उपलब्धियां

Hazaribagh : हजारीबाग जिला के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शनिवार को अभिभावक शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. इस दौरान विद्यार्थियों के कई माता-पिता और अभिभावकों ने अपने सुझाव देते हुए विभाग की प्रशंसा की. उदय कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से एक पारिवारिक माहौल बनता है. अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि समारोह में शामिल होकर वह काफी खुश हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-211.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संगोष्ठी को रंजीत कुमार, अरुण वर्मा, बेवी देवी, डॉक्टर पवन कुमार सिंह, मनीष, नवीन भारद्वाज, श्वेता, ज्योति प्रिया आदि ने संबोधित करते हुए उसकी सार्थकता पर प्रकाश डाला. कई अभिभावकों ने डिजिटल बोर्ड से पढ़ाए जाने की शुरुआत की सराहना की और कहा कि रोटी बैंक जैसे कार्यक्रमों को उन लोगों ने अखबार में पढ़ा था. लेकिन यहां आकर देखने पर पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी हुई. अभिभावकों ने मुख्य रूप से पुस्तकालय के समय को सही करने, बस सेवा को दुरुस्त करने और बिजली की आपूर्ति लगातार करने जैसे सुझाव दिए. मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ बीपी सिंह, डॉ रीता कुमारी, डॉ प्रमोद कुमार और विभाग के प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से सकारात्मक सहयोग की अपील की. संगोष्ठी का संचालन डॉक्टर अजय बहादुर सिंह ने किया व विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इसे भी पढ़ें: डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-road-dilapidated-from-seraldih-to-marangsongha-odisha-border-villagers-upset/">डुमरिया

 : सेरालडीह से मारांगसोंघा ओड़िशा सीमा तक सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही