पहले भी टीबी के गोद लिए 60 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ गोंदलपुरा खनन परियोजना से सीएसआर के तहत लगातार जारी है सामाजिक दायित्वों का निर्वहन Hazaribagh : बड़कागांव की गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने इस बार 70 नए टीबी मरीजों को गोद लिया है. इससे पहले गोद लिए गए 60 टीबी के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को अदाणी फाउंडेशन ने ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत इन मरीजों के बीच पोषक आहार किट का वितरण किया. इस मौके पर बड़कागांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन ने एक बड़ा मापदंड स्थापित किया है. मौके पर जिला टीबी कार्यक्रम समन्वयक टीपू सुल्तान ने कहा कि इस नेक पहल के लिए अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस बार पोषण किट के आहारों की गुणवत्ता और मात्रा भी बढ़ाई गई है, जो स्वागतयोग्य है. इसे भी पढ़ें :
लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-summons-vishnu-agarwal-asked-to-appear-on-june-21/">लैंड
स्कैमः ED ने विष्णु अग्रवाल को भेजा समन, 21 जून को उपस्थित होने कहा पोषण आहार नियमित रूप से सेवन करें मरीज- आरके जायसवाल
कार्यक्रम में जिला टीबी अधिकारी डॉक्टर आरके जायसवाल ने मरीजों से कहा कि दवा के अतिरिक्त जो पोषण आहार उन्हें मिल रहे हैं, उनका नियमित रूप से सेवन किया जाना चाहिए ताकि जल्द से जल्द टीबी को ठीक किया जा सके. उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास से टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आएगी. टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है. इसका समय पर उपचार करवा लिया जाए, तो इससे हमेशा के लिए इससे छुटकारा मिल सकता है. इसे भी पढ़ें :
लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-summons-vishnu-agarwal-asked-to-appear-on-june-21/">लैंड
स्कैमः ED ने विष्णु अग्रवाल को भेजा समन, 21 जून को उपस्थित होने कहा 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/aaaa-2-2.jpg"
alt="" width="600" height="320" />
देश को टीबी मुक्त बनाने की ली गई शपथ
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देश को टीबी मुक्त बनाने की भी शपथ ली. सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि अपने मोहल्ले, गांव और शहर को टीबी मुक्त बनाना है. ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत बांटे गए इस किट में एक-एक किलो हॉर्लिक्स, च्यवनप्राश, अरहर दाल, चना, गुड़, हरा मूंग और सरसो तेल जैसी आहार सामग्रियां शामिल थीं. सभी मरीज बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गावों के हैं, जिन्हें अदाणी फाउंडेशन ने गोद लिया है. इस मौके पर गोंदलपुरा खनन परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दूबे, उपमहाप्रबंधक संजय कुमार, वरीय प्रबंधक भीखम सिंह, सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता, शरद मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment