Search

 
 
 

हजारीबाग: अदाणी फाउंडेशन ने अच्छी फसल के लिए किसानों के बीच किया खाद का वितरण

 
Hazaribagh: हजारीबाग के बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन ने गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत ग्रामीणों के बीच खाद का वितरण किया. बड़कागांव स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के गाली, बलोदर और गोंदलपुरा के ग्रामीणों को 50 किलोग्राम डीएपी खाद, 50 किलोग्राम यूरिया और दस किलोग्राम धान का बीज दिया गया. इस मौके पर करीब 35 से अधिक किसान मौजूद रहे. कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि खाद और दवाओं का सही प्रयोग करने से अच्छी फसल मिलेगी. डीएपी खाद पौधों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. साथ ही यह तिलहन और दलहन फसलों के लिए अत्यधिक उपयुक्त है. पौधों के पोषक तत्वों के लिए भी यह अत्यधिक उपयोगी माना जाता है. खाद के उपयोग से मिट्टी में वायु संचार बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी के जल सोखने की क्षमता भी बढ़ती है. पौधों की जड़ों का विकास अच्छा होता है. किसानों ने अदाणी फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि लगातार सीएसआर के तहत कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दूबे, डीजीएम संजय कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य कुमार सिंह, सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता, शरद मिश्रा, उप प्रबंधक संतोष तिवारी और चेतन साई समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-dc-reviewed-the-work-being-done-under-the-bharatmala-project/">रामगढ़:

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हो रहे कार्यों का डीसी ने लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही