Search

 
 
 

हजारीबाग : अदाणी फाउंडेशन ने गोद लिए टीबी के 70 मरीजों में बांटा पोषण किट

 
इससे पहले 60 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ, गोंदलपुरा खनन परियोजना से सीएसआर के तहत कर रहा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन Hazaribagh : हजारीबाग स्थित बड़कागांव के गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने इस बार 70 नए टीबी मरीजों को गोद लिया है. बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी मरीजों को दूसरे चरण का पोषण किट प्रदान किया गया. ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत पोषक आहार किट पाकर टीबी मरीज उत्साहित नजर आए. इस अवसर पर बड़कागांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन लगातार टीबी के मरीजों के लिए पोषण किट मुहैया करा रहा है, जो बेहद प्रशंसनीय है. उन्होंने मरीजों से इन पोषण किट के सेवन की अपील की और कहा कि टीबी के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है. ग्रामीणों को जरा सा भी लक्षण पता चलने पर टीबी की जांच करवानी चाहिए. इस बीमारी का इलाज है, इसलिए इसे छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस बार पोषण किट के आहारों की गुणवत्ता और मात्रा भी बढ़ाई गयी है, जो स्वागतयोग्य है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cpiml-celebrated-charu-mazumdars-51st-martyrdom-day/">धनबाद

: भाकपा माले ने चारू मजुमदार का 51वां शहादत दिवस मनाया

देश को टीबी मुक्त बनाने की ली गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देश को टीबी मुक्त बनाने की भी शपथ ली. सबने एक स्वर में कहा कि अपने मोहल्ले, गांव और शहर को टीबी मुक्त बनाना है. ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत बांटे गए इस किट में एक-एक किलो हॉर्लिक्स, च्वयनप्राश, अरहर दाल, चना, गुड़, हरा मूंग और सरसों तेल जैसी आहार सामग्रियां शामिल थीं. ये सभी मरीज बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गावों के हैं, जिन्हें अदाणी फाउंडेशन ने गोद लिया है. इससे पहले गोद लिए गए 60 टीबी के अधिकतर मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस मौके पर गोंदलपुरा खनन परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दुबे, सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्यकुमार सिंह, सीएसआर प्रबंधक शरद मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-st-act-case-registered-against-the-accused-in-the-case-of-beating-a-woman-naked/">गिरिडीह

: महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई मामले में आरोपियों पर एसटी एक्ट का केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही