Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अदाणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त में दी गई दवाइयां

Advertisement
Advertisement
स्वास्थ्य शिविर में दो सौ से अधिक ग्रामीणों की जांच सबसे अधिक एनीमिया, उच्च रक्तचाप, गठिया और एक्जिमा से ग्रामीण पीड़ित Barkagaon, Hazaribagh: बड़कागांव गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य लगाया जा रहा है. अदाणी फॉउंडेशन के बैनर तले मंगल और बुधवार को सुकुलखपिया और महुगाई कला में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में दो सौ से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. हजारीबाग के डॉक्टर विजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि बड़कागांव प्रखंड के अधिकतर ग्रामीणों में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, गठिया, पॉलीआर्थराइटिस, एक्जिमा, बुखार, सामान्य दर्द, सरदर्द, सर्दी और अन्य पोषण संबंधी कमियां लगातार मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि कई ग्रामीणों में ग्लूकोज का स्तर भी सामान्य से अधिक पाया गया है. ग्रामीणों को डॉक्टर के परामर्श के बाद निःशुल्क दवाईयां दी गई.. इसे भी पढ़ें-गठबंधन">https://lagatar.in/next-line-of-congress-will-be-decided-after-the-alliance-meeting-ghulam-ahmed-mir/">गठबंधन

की बैठक के बाद तय होगा कांग्रेस का नेक्स्ट लाइन : गुलाम अहमद मीर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/03rc_m_67_03012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

39 ग्रामीणों को मुफ्त में दिया गया चश्मा

इस दौरान एसपीओ त्रिलोक कुमार झा, एएनएम संगीता देवी और ननकू प्रसाद दांगी मौजूद थे. मेडिकल मोबाइल हेल्थ यूनिट बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा रहा है. इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं. अदाणी फॉउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाए जा रहे हैं. इस क्रम में चंदौल गांव में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुमार सौरभ और ऑप्थेल्मोलॉज़िट्स विनय कुमार ने लगभग 65 ग्रामीणों की आंख की जांच की. 39 ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया. इन सभी में नेत्र दोष पाया गया था. अदाणी फॉउंडेशन समाज की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी सिलसिले में टीबी के 130 मरीजों को फॉउंडेशन द्वारा अब तक गोद लिया जा चुका है. स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा, खेल और स्वरोजगार की दिशा में भी अदाणी फॉउंडेशन ने कई सफल पहल किए हैं. विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे फुटबॉल का आयोजन और महिलाओं के सेल्फ हेल्फ ग्रुप ``गंगा`` का भी सफलतापूर्वक क्रियान्वन हो रहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-expressed-their-pain-said-if-they-do-not-get-coal-they-will-die-of-hunger/">धनबाद

: मजदूरों का छलका दर्द, कहा- कोयला नहीं मिला तो भूखों मर जायेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही