Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर की हत्या के बाद प्रशासन अलर्ट

विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ डीसी-एसपी ने की बैठक सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बिंदुओ पर की चर्चा, प्रशासन ने हर संभव सहयोग देने की कही बात Hazaribagh : ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद कुमार की हत्या के बाद प्रशासन अलर्ट है. इसी क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में सोमवार को हजारीबाग जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों के परियोजना से संबद्ध अधिकारियों की सुरक्षा की बाबत अपनाई जाने वाली सावधानियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. पुलिस अधीक्षक ने कुछ दिन पूर्व केरेडारी खनन परियोजना के एक आधिकारी की हत्या पर दुःख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. जिला प्रशासन की ओर से भी इस घटना को दुःखद बताया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mixed-effect-of-naxalite-arrest-operation-of-long-distance-vehicles-affected/">गिरिडीह

: नक्सली बंदी का दिखा मिला जुला असर, लंबी दूरी की वाहनों का परिचालन प्रभावित

धमकी की सूचना पुलिस को दें- एसपी

एसपी ने आगे हर परियोजना के सुगम संचालन पर बेहतर माहौल बनाने पर जोर देते हुए हर संभव सहायता देने की बात कही. पुलिस अधीक्षक ने सभी कंपनियों के अधिकारियों से कहा कि केरेडारी की घटना के बाद उपद्रवियों की ओर से धमकी और पैसे मांगने की घटना की सूचना प्राप्त हो रही है. ऐसे में घबराए बगैर हर सूचना को स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को जानकारी में दें. लोगो में भय व्याप्त करने की मंशा पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. सभी पारियोजनाएं राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रही हैं. इसके संचालन में प्रशासन को विशेष सतर्कता के साथ कार्य करना है.

सीसीटीवी लगाने की हिदायत

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं में संवेदको की ओर से अनावश्यक समस्या पैदा की भी शिकायत प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बिंदुओ पर कंपनियों के साथ पत्राचार किया है. इनमें निजी सुरक्षा गार्ड को रखने, सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी लगाने, लाइट की समुचित व्यवस्था, कोल डंप यार्ड में फेंसिंग लगाने आदि के निर्देश दिए गए हैं, जो अबतक पूर्ण नहीं हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से जारी दिशा निर्देशों को गंभीरता से लेने की बात कही.

भ्रमण की सूचना किसी को नहीं देने को कहा गया

अवैध कोल व्यवसाय में लिप्त लोगों की ओर से रात में कोल डंप यार्ड से कोयला चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है. इसके लिए चारों ओर से मजबूत फेंसिंग कराने का सुझाव दिया गया. साथ ही उन क्षेत्रों में मूविंग सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ गंभीरता पूर्वक किसी भी बिंदु पर कमिटमेंट करना चाहिए. उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को सुरक्षा के बाबत अपने पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम व भ्रमण की सूचना किसी को नहीं देने की बात कही. खनन कार्यों में लगने वाले विस्फोटक और मैगजीन का नियमित रिव्यू करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें :20">https://lagatar.in/energy-secretary-went-on-leave-for-20-days-till-now-no-one-got-the-charge/">20

दिनों की छुट्टी पर गए ऊर्जा सचिव, अबतक नहीं मिला किसी को प्रभार

जिला प्रशासन हरसंभव देगा मदद- डीसी

खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) की ओरसे जारी दिशा निर्देशों के अनुरुप कार्य करने की बात कही और कंपनियों का सिक्योरिटी ऑडिट कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव मदद को तैयार है. हर प्रकार की सूचना संज्ञान में लाएं. ऊंचे मनोबल के साथ कार्य करें. इस दौरान सीसीएल, एनटीपीसी, ओएनजीसी, अडानी, जेएसडब्ल्यू कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे. बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही