Search

 
 
 

हजारीबाग : प्रशासन ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

 
अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई : उपायुक्त Hazaribagh:  हजारीबाग में सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के कारण राजस्व के हनन मामले को उपायुक्त नैंसी सहाय ने गंभीरता से लिया है. अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसी क्रम में रविवार को उपायुक्त के निर्देश पर मौजा कोर्रा खाता नंबर 174 प्लॉट संख्या 66 की गैर मजरुआ खास खाते की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया. इस कार्रवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार व अंचलाधिकारी सदर मयंक भूषण मौजूद रहे. सीओ सदर ने बताया कि उक्त सरकारी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण का कार्य किया जा रहा था. निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्ति ने उपरोक्त जमीन को रैयती बताया. इस पर सीओ ने इस संबंध में किसी प्रकार का दावा होने पर 48 घंटे के अंदर अपने कागजात को अंचल या अनुमंडल कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-पूर्ण">https://lagatar.in/fulfill-the-resolution-of-400-times-the-complete-planning-and-pre-planning-babulal/">पूर्ण

योजना और पूर्व योजना से 400 पार का संकल्प पूरा करें- बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही